फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees Throng Sheetla Mata Temple on Second Monday of Ashadh in Agra

UP: शीतला माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासी पकवानों से लगा भोग; बच्चों के हुए मुंडन संस्कार

Tue, 14 Jul 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 09:33 AM IST
सार

आषाढ़ माह के दूसरे सोमवार को आगरा के शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां महिलाओं ने पारंपरिक रूप से बासी पकवानों का भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने बच्चों के स्वस्थ जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजा-अर्चना और मुंडन संस्कार कराए।

विज्ञापन
Devotees Throng Sheetla Mata Temple on Second Monday of Ashadh in Agra
शीतला माता मंदिर में आस्था का मेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आषाढ़ मास के दूसरे सोमवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर में आस्था का मेला लगा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर बच्चों के स्वस्थ और निरोगी जीवन की कामना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल, आगरा किला और सीकरी के 5 किमी दायरे में पेड़ कटाई के नए नियम, पढ़ लें ये पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन



महिलाओं ने परंपरा के अनुसार शीतला माता को बासी पकवानों का भोग अर्पित किया। मान्यता है कि ठंडी वस्तुओं का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं। इससे परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। शीतला माता मंदिर पर आषाढ़ के चारों सोमवार को मेले का आयोजन होता है। दूसरे सोमवार को भी भोर से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मैकेनिक की माैत पर तनाव: करंट लगाकर दी यातनाएं, बेरहमी से की हत्या; गंभीर आरोपों के बाद बढ़ाए गए दो और नाम


उन्होंने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। कई महिलाओं ने नवजात शिशुओं के मुंडन संस्कार भी कराए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कुएं वाले बाबा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। वहीं महिलाओं ने नवजात शिशुओं के मुंडन कराए। मंदिर की महंत उमादेवी ने बताया कि प्राचीन शीतला माता मंदिर में आषाढ़ माह के चारों सोमवार को विशाल मेले का आयोजन होता है।

ये भी पढ़ें -  UP: भ्रष्टाचार की सिल्ट में समा गई गंगा, छह दिन बाद नाले के कचरे में फंसी मिली लाश; ऐसी हो गई हालत


श्रद्धालु एक दिन पहले भक्तिभाव से हलवा, पूड़ी, चना आदि बनाते हैं। अगली सुबह माता को बासी पकवानों का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। मथुरा से आई चंद्रवती ने बताया कि वे परिवार के साथ हर साल शीतला माता के दर्शन को आती हैं। इस बार अपने नाती का मुंडन संस्कार करवाने आई हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: मेट्रो निर्माण ने रोकी हाईवे की रफ्तार, गुरु का ताल से आईएसबीटी तक लगा भीषण जाम; एक घंटे बेहाल हुए लोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed