सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dialogue on intergenerational relationships, message of sensitivity given, awareness program on intergenerational relationships

Agra News: पीढ़ीगत रिश्तों पर संवाद, दिया संवेदनशीलता का संदेश, अंतर-पीढ़ीगत संबंधों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Dialogue on intergenerational relationships, message of sensitivity given, awareness program on intergenerational relationships
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस ने मंगलवार को खंदारी में राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान के सहयोग से अंतर-पीढ़ीगत संबंध पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण में परिवार की भूमिका रेखांकित करना तथा युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था।
Trending Videos

कार्यक्रम में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शोधार्थी शामिल थे। मुख्य वक्ता कैप्टन (डॉ.) रीता निगम ने संवाद से पीढ़ियों की बढ़ती दूरी कम करने पर जोर दिया। डॉ. अनुपमा गुप्ता ने नाट्य प्रस्तुति से बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। डॉ. दिव्या यादव ने लघु फिल्मों से पीढ़ियों के बीच का अंतर समझाया। पूजा सक्सेना ने संवादात्मक सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को अनुभव साझा करने का अवसर दिया। विश्वविद्यालय कम्युनिटी रेडियो और महिला प्रकोष्ठ ने इस आयोजन में सहयोग किया। इस दौरान प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. अचला गकखड़, डॉ. संघमित्रा गौतम, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. दीप्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed