फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Oven Explodes: बेकरी के ओवन में धमाका...श्रमिकों के परिजन पहुंचे अस्पताल, ऐसी हालत देख फूट-फूटकर रोने लगे

Fri, 17 Jan 2025 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 11:46 AM IST
सार

Agra Bakery Oven Blast: मेडले बेकर्स में बृहस्पतिवार दोपहर को ब्रेड बनाते समय ओवन में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। 14 श्रमिक झुलस गए। इनमें से 8 की हालत गंभीर है। परिजन आईसीयू में भर्ती अपनों की हालत देखकर फूट-फूटकर रोने लगे।

विज्ञापन
Agra News Explosion in Bakery Oven Leaves 14 Workers Injured Families Break Down Seeing Critical Condition
बेकर्स में धमाके में घायल श्रमिकों के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर (पुष्प विहार) स्थित मेडले बेकर्स में धमाके में घायल श्रमिकों के परिजन बृहस्पतिवार शाम को अस्पताल पहुंच गए। आईसीयू में भर्ती अपनों की हालत देखकर फूट-फूटकर रोने लगे।


फर्रुखाबाद के बड़ाकेशव, थाना नवाबगंज निवासी आकाश काफी समय से बेकरी में काम कर रहे थे। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके दादा नाहर सिंह सहित अन्य लोग आगरा आए हैं। दादा ने बताया कि आकाश चार भाइयों में छोटा है। बड़ा भाई शिवम भी बेकरी में काम कर रहा था। उन्हें चिकित्सक ने बताया कि आकाश को दिल्ली रेफर करना होगा। इस पर वो परेशान हैं। इलाज के लिए रुपये नहीं है। फैक्टरी में हादसा हुआ है। इसलिए जिम्मेदारी भी मालिक की बनती है।



 
Agra News Explosion in Bakery Oven Leaves 14 Workers Injured Families Break Down Seeing Critical Condition
ब्रेड फैक्टरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमाका हुआ और सब चीखने लगे
श्रमिक शिवम का कहना था कि वह भी भूतल पर ब्रेड की पैकिंग कर रहा था। भाई आकाश ऊपर अन्य श्रमिक के साथ काम कर रहा था। धमाके से सभी दूर गिए। पहले समझ नहीं आया कि क्या करें। सभी चीखने लगे। 6 से अधिक श्रमिक चलने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने साथियों के साथ उनको नीचे उतारा।


 
Agra News Explosion in Bakery Oven Leaves 14 Workers Injured Families Break Down Seeing Critical Condition
ब्रेड फैक्टरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीढ़ियों से गिरकर बची जान, नहीं तो निकल जाते प्राण
ओवन में धमाके से विवेक और रामवीर सीढि़यों से नीचे गिर गए। ऐसे में लपटों की जद से दूर पहुंच गए। तब भी उनके हाथ-पैर और मुंह झुलस गया। बुधवार शाम को ही वह अपने गांव से 5 दिन छुट्टी काटकर वापस काम करने आए थे। विवेक और रामवीर एटा के गांव सतरई निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को दोनों छुट्टी लेकर मकर संक्राति का त्योहार मनाने घर गए थे। बुधवार शाम को करीब 6 बजे वापस आए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1 बजे सीढि़यों के पास खड़े थे। तभी धमाका हुआ। आग की लपटें निकलीं। किसी को भी भागने का मौका तक नहीं मिला। वह सीढि़यों से गिर गए थे। नीचे नहीं गिरते तो वह भी बुरी तरह से झुलस जाते। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News Explosion in Bakery Oven Leaves 14 Workers Injured Families Break Down Seeing Critical Condition
ब्रेड फैक्टरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना में घायलों की सूची
1. ललित पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी दल नगर, फर्रुखाबाद (18)
2. वीकेश पुत्र आराम सिंह निवासी नखनूपुरा़, एटा (20)
3. नारद पुत्र नन्हे सिंह निवासी नखतपुरा़, एटा (35)
4. सोनू पुत्र घूरे निवासी गौरी नगला, थाना परौर, शाहजहांपुर (18)
5. छोटे पुत्र जयवीर निवासी बदायूं (18)
6. जागेश्वर पुत्र जयपाल निवासी शाहजहांपुर, (25)
7. रामवीर पुत्र पहलवान सिंह निवासी एटा (28)
8. विवेक पुत्र सोनेलाल निवासी एटा (26)
9. कृष्णा पुत्र लज्जाराम निवासी कानपुर (20)
10. शिवम निवासी फर्रुखाबाद (22)
11. सुशांत पुत्र देवेन्द्र निवासी फर्रुखाबाद (24)
12. प्रमोद पुत्र उजागर सिंह निवासी पीपल खेडी, एटा (35)
13. अवनीश पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी फर्रुखाबाद (50)
14. आकाश पुत्र संजय निवासी फर्रुखाबाद (25)
विज्ञापन
Agra News Explosion in Bakery Oven Leaves 14 Workers Injured Families Break Down Seeing Critical Condition
ब्रेड फैक्टरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टाइम लाइन
12:30 बजे : कर्मचारियों ने ओवन में ब्रेड बनाने के लिए ट्राली को लगाया था।
1:00 बजे : ओवन में धमाका हो जाता है, श्रमिक झुलस जाते हैं।
1:05 बजे : आवाज सुनकर भूतल पर काम कर रहे श्रमिक आ जाते हैं।
1:15 बजे : झुलसे हुए श्रमिकों को सीढि़यों से भूतल पर लाया जाता है।
1:20 बजे : पुलिस पहुंच जाती है। बाद में सीएफओ देवेंद्र सिंह दमकल के साथ पहुंच जाते हैं।
1:30 बजे : घायलों को एसएन इमरजेंसी पहुंचाया जाता है।
2:00 बजे : अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी पहुंच जाते हैं।
2:30 बजे : डीसीपी सिटी सूरज राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
3:00 बजे : घायलों को घटिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed