{"_id":"691f5e88dc94ba2b63086d4b","slug":"fir-against-6-including-contractor-village-panchayat-officer-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139778-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुबंधक, ग्राम पंचायत अधिकारी समेत 6 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुबंधक, ग्राम पंचायत अधिकारी समेत 6 पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। पटियाली के गांव वुधूपुर गडिया निवासी रामनरेश सिंह ने अनुबंधक, ग्राम पंचायत अधिकारी समेत छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और वसीयतनामा बनाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रामनरेश सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पिता गजराज सिंह और उनके भाई अतिवीर सिंह के नाम पर 21 बीघा पैतृक जमीन थी। दोनों की मौत हो चुकी है। अतिवीर सिंह की शादी नहीं हुई थी। पिता के हिस्से की जमीन में से उन्हें और उनके भाइयों दिनेश सिंह व विश्वनाथ सिंह को ढाई-ढाई बीघा जमीन बंटवारे में मिल चुकी है। आरोप है कि अतिवीर सिंह की 17 मार्च 2022 को मौत हो गई। इसके बाद भाई विश्वनाथ ने ग्राम पंचायत नई मुसियार के सेक्रेटरी अरविंद कुमार से साठगांठ करके अतिवीर सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करा लिया। इसमें मृत्यु की तिथि 11 अप्रैल 2022 अंकित कराई। इससे पहले 8 अप्रैल 2022 को रफीक अली निवासी मोर्चा नहर थाना राजा का रामपुर जिला एटा को गवाह बनाकर पटियाली तहसील ले गए। जहां फर्जी प्रमाण पत्र के जरिये सुजान सिंह निवासी मोर्चा नहर थाना राजा का रामपुर जिला एटा को अतिवीर सिंह बनाकर पेश किया और मां मायादेवी के नाम पर वसीयत तैयार करा ली।
वसीयतनामा में अतिवीर सिंह के स्थान पर सुजान सिंह की फोटो चस्पा कराई गई। रजिस्ट्रार कार्यालय में विश्वनाथ, रफीक और मायादेवी ने इसकी पुष्टि करी कि ये अतिवीर सिंह हैं। जबकि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। इस तरह सभी ने फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करके जाली वसीयतनामा तैयार कराया। उन्होंने इससे जुड़े साक्ष्य भी पुलिस को मुहैया कराए हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अनुबंधक पटियाली अनिल कुमार पांडे, ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार, विश्वनाथ सिंह, माया देवी, सुजान सिंह और रफीक पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके मामले की पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos