फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Job Fair Brings Employment Opportunities as Companies Offer On-the-Spot Appointments

नौकरियों की बहार: 30 बड़ी कंपनियां और हजारों युवा, रोजगार मेले में बंटे नियुक्ति पत्र; इतने का मिला पैकेज

Wed, 15 Jul 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 10:21 AM IST
सार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और डॉ. एमपीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में बैंकिंग, आईटी, इंश्योरेंस और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की नामी कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों ने 15 हजार से 37 हजार रुपये प्रतिमाह तक के पैकेज पर युवाओं का चयन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Job Fair Brings Employment Opportunities as Companies Offer On-the-Spot Appointments
नौकरी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस कॉलेज में मंगलवार को रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में सैकड़ों युवाओं को ऑन-द-स्पॉट नौकरी का तोहफा मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जनसुनवाई...शिकायतकर्ताओं के लिए बनी दुखदाई, कागजों में सुलझ रहीं शिकायतें, हकीकत कुछ और ही है
विज्ञापन



मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि आज का भारत युवाओं का भारत है। ऐसे रोजगार मेले कॉरपोरेट जगत और योग्य युवाओं के बीच की दूरी को मिटा रहे हैं। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को कुशल बनाने और रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जनकपुरी महोत्सव 2026: नेपाल में जैसा है जनक महल, वैसा ही आगरा में सजेगा; मिथिला संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक



30 से अधिक नामी कंपनियों ने लिया हिस्सा
मेले में करीब 1,500 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। देश-विदेश की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने साक्षात्कार के आधार पर 15 हजार से लेकर 37 हजार रुपये प्रतिमाह तक के पैकेज पर युवाओं का चयन किया। बैंकिंग, फाइनेंस, आईटी, इंश्योरेंस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, टेली परफॉर्मेंस और टीम लीज डिजिटल सहित कई बड़ी कंपनियों ने युवाओं की प्रतिभा को परखा।

ये भी पढ़ें -  UP: कर्जदारों से बचने के लिए दांव पर लगा दी 10 वर्षीय बेटी, कारोबारी ने की ऐसी हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने की। उन्होंने अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक चंद्रचूड़ दुबे, अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री, प्रशासनिक निदेशक डॉ. एके गोयल और प्रधानाचार्या राखी जैन सहित विभागीय अधिकारी व कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें -  डीएसएस पिटाई प्रकरण: डीआरएम कार्यालय पर छह घंटे हंगामा, हाथापाई और धक्का-मुक्की; मची रही अफरा-तफरी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed