{"_id":"613f8e928ebc3e6990787224","slug":"kasganj-champion-in-state-level-arm-wrestling-competition-bagged-20-medals-kasganj-news-agr507500226","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में कासगंज चैंपियन, झोली में आए 20 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में कासगंज चैंपियन, झोली में आए 20 पदक
विज्ञापन

कासगंज के खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय लखनऊ में हुई पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में प्राप्त किए हुए पदक दि?
- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के वृंदावन पैलेस में आयोजित की गई। जिसमें 21 जिले के 160 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता की चैंपियनशिप कासगंज जिले ने जीती। जनपद के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते।
प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष में अभिषेक कुमार दाहिने व बाएं हाथ दोनों में चैंपियन ऑफ चैंपियंस बने। जूनियर पुरूष में प्रशांत यादव बाएं हाथ में चैंपियन ऑफ चैंपियंस बने। महिलाओं में जूनियर दायनी हाथ में खुशबू सोलंकी व बाए हाथ में रानी बेटी चैंपियन ऑफ चैंपियंस बनी। सब जूनियर पुरूष में अरनव जाजू चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।
जिला पंचा कुश्ती संघ के सचिव डॉ. प्रवीण जादौन ने बताया कि अभिषेक कुमार ने दो स्वर्ण पदक 100 किलोग्राम भार में जीते। वहीं प्रक्ष् सिंह ने 75 किलोग्राम में दो स्वर्ण पदक जूनियर पुरूष वर्ग में दाहिना व बाया हाथ एवं एक कांस्य पदक जीता। गुलाम मोहम्मद ने 85 किलोग्राम में बाएं हाथ में स्वर्ण पदक व दाहिने हाथ में रजत पदक जीता। आसिफ अहमद ने सीनियर पुरुष वर्ग के 55 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। सुनील गौतम ने सीनियर पुरुष वर्ग के 60 किलोग्राम वजन में स्वर्ण पदक, साकिब अली ने 60 किलोग्राम जूनियर पुरूष में रजत पदक, प्रशांत यादव ने 70 किलोग्राम जूनियर पुरूष बाएं हाथ में स्वर्ण पदक जीता।
सारण कुरैशी ने 70 किलोग्राम जूनियर पुरूष दाहिनी हाथ में स्वर्ण पदक, अरनव जाजू ने सब जूनियर पुरूष के 50 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, खुशबू सोलंकी जूनियर महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में 2 स्वर्ण पदक एवं रानी बेटी ने रानी बेटी ने जूनियर महिला के 45 किलोग्राम वर्ग में दाहिने व बाएं हाथ की कुश्ती में 2 स्वर्ण पदक जीते। उनकी जीत पर प्राचार्य वीके तोमर एवं अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और हर्ष जताया।