सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meat Blood and Prayer: religious conversion at Ambala meeting will make your heart tremble

UP: मांस खिलाकर पिलाते थे खून...अंबाला की प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन की ऐसी प्रक्रिया, कांप उठेगा कलेजा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार

 धर्मांतरण के मुख्य आरोपी को पुलिस अंबाला लेकर गई थी। वहां होने वाली प्रार्थना सभा के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। 

Meat Blood and Prayer: religious conversion at Ambala meeting will make your heart tremble
कुछ इस तरह कराया जाता था धर्मांतरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा के शाहगंज के केदार नगर में पकड़े गए धर्मांतरण के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर पंजाब और महाराष्ट्र लेकर गई पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। सामने आया है कि लोगों को इलाज और गरीबी दूर करने का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया जाता था। इसके बाद मांस खाने और खून पीने पर माना जाता था कि वह हिंदू से ईसाई बन गए हैं। बाद में बड़ी प्रार्थना सभा के लिए अंबाला लेकर जाया जाता था।
loader

 

पुलिस आरोपी राजकुमार लालवानी को उसी आश्रम में लेकर पहुंची, जहां लोगों को बुलाया जाता था। वहां पर संचालिका कंचन मित्तल नहीं मिली। पुलिस के आने से पहले ही कर्मचारी भी भाग गए। शाहगंज पुलिस जब आश्रम में पहुंची तो कई लोग खड़े हुए थे। सेवादार भी माैजूद थे लेकिन मैनेजर और संचालिका नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के होटल में भी मध्य प्रदेश और राजस्थान से काफी लोग आकर रुके हुए थे। वह प्रार्थना सभा में जाने का इंतजार कर रहे थे। कुछ लोगों ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंने हिंदू से ईसाई धर्म अपना लिया है। किसी को रोजगार की समस्या थी तो कोई बीमारी से परेशान था। समस्या दूर करने के नाम पर धर्म परिवर्तन करा लिया गया था। महीने में एक बार बड़ी प्रार्थना सभा के लिए अंबाला के आश्रम में बुलाया जाता है।


 

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आश्रम में हर रविवार को बड़ी प्रार्थना सभा होती है। इसमें अलग-अलग राज्य में धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों को बुलाया जाता है। इसमें कंचन मित्तल सभा को संबोधित करती है। लोगों को तरह तरह के आश्वासन दिए जाते हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले संचालिका भाग गई। मैनेजर भी नहीं मिले। आश्रम कई एकड़ में फैला हुआ है। इसमें लोगों को रोका भी जाता था। आर्थिक मदद भी की जाती थी। केस में संचालिका कंचन मित्तल का नाम बढ़ाया जाएगा। गैर जमानती वारंट जारी कराए जाएंगे।

 

आज होगा जेल में दाखिल
राजकुमार लालवानी ने महाराष्ट्र में अपना धर्म परिवर्तन कराया था। इसके बाद वो खुद लोगों को बुलाने लगा। अपने घर में ही इलाज के बहाने धर्मांतरण करा देता था। पुलिस रिमांड पर उसे महाराष्ट्र लेकर गई थी। मगर वहां भी ज्यादा कुछ नहीं मिल सका। जिस स्थान पर धर्म परिवर्तन कराया गया, वहां पर कोई नहीं मिला है। 19 सितंबर को आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया जाएगा।

 

यह था मामला
शाहगंज के केदार नगर में एक घर में धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ा गया था। राजकुमार लालवानी लोगों को लालच देकर अपने घर में बुलाता था। इससे काॅलोनी के लोग बेखबर थे। पुलिस से क्षेत्र के घनश्याम हेमलानी और सुनील कर्मचंदानी ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से शिकायत की थी। इसके बाद मामला पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के पास पहुंचा था। तब पुलिस ने पड़ताल कर पूरे मामले का खुलासा किया था। राजकुमार लालवानी सहित आठ लोग पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed