फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro Work Triggers Massive Traffic Snarl From Guru Ka Tal to ISBT in Agra

UP: मेट्रो निर्माण ने रोकी हाईवे की रफ्तार, गुरु का ताल से आईएसबीटी तक लगा भीषण जाम; एक घंटे बेहाल हुए लोग

Tue, 14 Jul 2026 09:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 09:08 AM IST
सार

आगरा में गुरु का ताल के पास मेट्रो निर्माण के लिए हाईवे की एक लेन बंद किए जाने से सोमवार सुबह भीषण जाम लग गया और वाहनों की कतार आईएसबीटी तक पहुंच गई। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशीन हटवाई, जिसके बाद करीब एक घंटे में यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
Metro Work Triggers Massive Traffic Snarl From Guru Ka Tal to ISBT in Agra
हाईवे जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास सोमवार सुबह मेट्रो कर्मियों ने निर्माण के लिए हाईवे की एक लेन बंद कर दिया। ट्रैफिक रोके जाने से भीषण जाम लग गया। आईएसबीटी तक वाहनों की लाइन लग गई। सर्विस रोड के जरिये निकलने का प्रयास किया तो वहां भी लोग फंस गए। सूचना पर यातायात पुलिस पहुंची। मशीनों को हटवाने के बाद रास्ता खाली कराया गया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


सोमवार को हाईवे और एमजी रोड पर वाहनों का दबाव रहता है। सुबह 10 बजे लोग आफिस सहित अपने जरूरी काम पर निकले ही थे कि मेट्रो ने हाईवे पर खंदारी से सिकंदरा की तरफ जाने वाली लेन पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास बैरिकेडिंग लगाकर मशीन खड़ी कर दी। इससे एक लेन पूरी तरह से बंद हो गई। वहीं दूसरी लेन से लोगों ने वाहन निकालने शुरु किए तो जाम लगने लगा। कुछ ही देर में आईएसबीटी तक लाइन लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मैकेनिक की माैत पर तनाव: करंट लगाकर दी यातनाएं, बेरहमी से की हत्या; गंभीर आरोपों के बाद बढ़ाए गए दो और नाम
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने सर्विस रोड से निकलना शुरु किया मगर सर्विस रोड पर भी मेट्रो की बैरिकेडिंग की वजह से वहां भी वाहनों की लाइन लग गई। कुछ लोग ट्रांसपोर्ट नगर होकर निकलने लगे लेकिन वाहनों के दबाव की वजह से वहां भी फंस गए। गर्मी में सवारी वाहनों में फंसे लोगों को हाल बेहाल हो गया। मेट्रो की तरफ से मार्शल भी पर्याप्त नहीं लगाए गए थे। इस बीच सूचना पर टीआई संजीव गाैतम टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मेट्रो के अधिकारियों से बात की। इसके बाद मशीन को हटवाया गया। तब कहीं ट्रैफिक शुरु हो सका। एक घंटे तक लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।

रात में भी यही हाल, नहीं सुनवाई
मेट्रो के कार्य के लिए लेन बंद करना नई बात नहीं है। अमूमन रात में हाईवे पर पिलर पर कार्य के दाैरान मशीन हाईवे पर खड़ी करने की वजह से वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जाता है। रात में वाहनों का दबाव कम रहने की वजह से ज्यादा परेशानी नहीं रहती। हालांकि सोमवार काे सुबह ही लेन बंद करने की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। 

ये भी पढ़ें -  UP: मेडिकल स्टोर संचालक को न आई शर्म, महिला ग्राहक से गंदी करतूत; नाबालिग बेटी को देख भी न रुका आरोपी



 डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने कहा कि मेट्रो ने निर्माण कार्य के लिए मशीन लगाई थी। इससे कुछ देर के लिए समस्या हुई थी। बाद में मशीन को हटा दिया गया। यातायात पुलिस ने वाहनों को निकलवाया। वहीं मेट्रो डीजीएम पंचानन मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसके लिए पहले से अनुमति ली हुई है। यातायात पुलिस के साथ मार्शल भी रहते हैं।

खंदारी पर मेले की वजह से लगा जाम
सोमवार को खंदारी पर शीतला माता के मंदिर मेले में लोगों की भीड़ को देखते हुए एक तरफ के रास्ते पर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका गया था। इस वजह से दयालबाग की तरफ जाने वाली लेन से वाहन निकल रहे थे। इससे मार्ग पर जाम लग गया। सर्विस रोड पर दोपहर में 2 बजे वाहन फंस गए। भगवान टाॅकीज पर भी यही स्थिति रही। स्कूलों की छुटटी के समय बड़ी संख्या में वाहन फंस गए।

ये भी पढ़ें -  UP: सूर सरोवर पर एनजीटी का बड़ा एक्शन,सरकार ने वापस ली इको सेंसिटिव जोन खत्म करने की अधिसूचना


रावली पर भी वाहनों की लाइन
रावली पर पिलर निर्माण के लिए बैरिकेडिंग किए जाने से समस्या रही। साईं की तकिया तक वाहनों की लाइन लग गई। कलेक्ट्रेट की तरफ से आने वाले वाहन भी फंस रहे थे। 5 मिनट की दूरी को तय करने में लोगों को 20 मिनट तक का समय लग रहा था। पुलिसकर्मी तैनात थे। मगर उससे कोई फायदा नहीं हुआ। सवारी वाहनों को पुलिस ने अन्य रास्तों से निकालने का प्रयास किया। इसके बावजूद दिन भर वाहन फंसे रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed