सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother Finds Peace After Court Verdict in Double Murder Case

दोहरा हत्याकांड: मौसेरे देवर और भाभी का कत्ल, 7 साल बाद कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; मां बोली- इंसाफ मिला

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सुशील नगर दोहरे हत्याकांड में कोर्ट के फैसले के बाद मृतका पूजा की मां ने न्याय मिलने पर संतोष जताया। मां का कहना है कि साजिश के तहत बेटी और शिवम की हत्या की गई थी, अब उन्हें आत्मिक शांति मिली है।
 

Mother Finds Peace After Court Verdict in Double Murder Case
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बेटी की हत्या साजिश के तहत की गई थी। बहाने से मौसेरे देवर शिवम को बुलाकर बेरहमी से मार डाला था। इसके बाद बेटी की जान ली गई। कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, उससे दिल को सुकून मिला है। घटना के बाद एक दिन भी चैन से नहीं सो सकी हूं। अब बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। ये बातें मृतका पूजा की मां इंद्रा देवी ने अदालत का फैसला आने के बाद कही।
Trending Videos


थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर में हुए दोहरे हत्याकांड पर अदालत का बुधवार को फैसला आया। थाना इरादत नगर के गांव डुंडीपुरा निवासी इंद्रा देवी ने बताया कि पूजा सात बेटियों में छठवें नंबर की थी। पति ग्यासीराम किसान हैं। वह खुद न्यू आगरा स्थित एक अस्पताल में नर्स हैं। उन्होंने बताया कि पूजा ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी। 30 अप्रैल, 2015 को उसकी शादी सुशील नगर निवासी गौरव के साथ की थी। गौरव चांदी की पायल का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुराली पूजा को परेशान करने लगे थे। अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी। कई बार मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों के साथ पंचायत भी की गई थी। पूजा की मदद के लिए मौसेरा देवर शिवम आगे आया था। यह बात गौरव और उसके घरवालों को नागवार लगी। वह उनको खटकने लगा था। षड्यंत्र के तहत गौरव घटना से एक सप्ताह पहले पूजा को थाने में समझौता होने के बाद घर लेकर गया था। 27 मई, 2022 को हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

इंद्रा देवी का कहना था कि जब से बेटी की हत्या हुई है, वह एक रात भी चैन से नहीं सो सकी। हर पल यही बात याद आती थी कि किस तरह से गौरव उन्हें मनाकर घर ले गया था। काश बेटी को उसके साथ नहीं भेजा होता तो उसकी जान बच जाती।

सास को सजा के लिए कोर्ट में करेंगे अपील
इंद्रा देवी ने कहा कि बस एक ही बात का दर्द है कि पूरे मामले में पुलिस ने लापरवाही की। किसी ने कॉल करके शिवम को बुलाया था। उसकी जानकारी नहीं ली गई। इस वजह से आरोपी सास बच गई। उसे भी सजा मिलनी चाहिए थी। इसके लिए कोर्ट में अपील करने जाऊंगी।

10 साल का हो गया पूजा का बेटा
मृतका पूजा के पिता ग्यासीराम गांव डुंडीपुरा में रहते हैं। एक बेटी उनके साथ ही रहती है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के फैसले से काफी खुशी मिली है। पूजा का एक बेटा भी है जो घटना के समय 6 साल का था, अब वह 10 साल का हो गया है। वह ससुरालियों के पास ही रह रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed