सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NGT Orders Probe into Environmental Violations at Agra Slaughterhouse

UP: स्लॉटर हाउस में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन की शिकायत, एनजीटी ने दिए जांच के आदेश; जानें पूरा प्रकरण

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने आगरा के स्लॉटर हाउस में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को छह हफ्ते में जांच कर कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

NGT Orders Probe into Environmental Violations at Agra Slaughterhouse
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के कुबेरपुर स्थित आगरा नगर निगम के स्लॉटर हाउस में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को जांच के आदेश दिए हैं। अजाद कुरैशी नाम के शिकायतकर्ता की याचिका में आरोप लगाया गया था कि स्लॉटर हाउस 12 मई 2025 को जारी कंसेंट टू ऑपरेट की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है।
Trending Videos


सुनवाई के दौरान आवेदक ने सीटीओ की कुछ शर्तों के उल्लंघन का हवाला दिया, लेकिन अधिकरण ने पाया कि इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य रिकॉर्ड पर प्रस्तुत नहीं किया गया है। आवेदक के वकील ने यह भी कहा कि उन्हें साक्ष्य एकत्र करने की अनुमति नहीं दी गई। इसी के बाद एनजीटी ने आवेदन का निस्तारण करते हुए यूपीपीसीबी को शर्तों के अनुपालन की जांच कर उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई से अवगत कराने के लिए छह हफ्ते का समय दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि अभी तक उनके पास आदेश की प्रति नहीं पहुंची है। अधिकरण के जो निर्देश होंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, निगम के स्लॉटर हाउस को टेंडर कर आवंटित किया गया लेकिन बिजली विभाग ने पिछले साल 17 अगस्त को बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिया। करीब छह महीने तक स्लॉटर हाउस संचालन का ठेका लेने वाली फर्म के मालिकों ने इसे खुलवाने के लिए जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर के अधिकारियों के चक्कर लगाए लेकिन कनेक्शन नहीं जुड़ा। नगर निगम ने भी हर महीने हो रहे करीब 49 लाख रुपये के नुकसान के बावजूद चुप्पी साधे रखी। जब संचालक ने एनजीटी का दरवाजा खटखटाया तो अफसरों की नींद टूटी। उसी के बाद पिछले महीने कनेक्शन जोड़ा गया। फिलहाल ईरान युद्ध के चलते स्लॉटर हाउस एक चौथाई क्षमता से ही चल रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed