फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered two sisters who had gone missing after being scolded by their mother in Bareilly

UP: मां की डांट सह न सकी नाबालिग सगी बहनें, बिना बताए छोड़ दिया घर;पुलिस को इस हाल में मिली दोनों

Mon, 10 Aug 2026 07:05 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:05 PM IST
सार

दो नाबालिग बहनों को मां की डांट इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने घर छोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे दोनों का सुराग मिला। इसके बाद दोनों को बरामद किया गया।

विज्ञापन
Police recovered two sisters who had gone missing after being scolded by their mother in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दो नाबालिग सगी बहनों को सदर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 12 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बहनें कासगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर बरेली पहुंच गई थीं। पुलिस ने जीआरपी के सहयोग से दोनों को बरेली रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र निवासी प्रतीक ने 9 अगस्त की शाम 5 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसकी दो नाबालिग बेटियां दोपहर 12 बजे घर से बिना बताए चली गई हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि मां की डांट से नाराज होकर दोनों बहनें घर से निकली थीं। परिजन ने अपने स्तर से काफी तलाश की लेकिन दोनों बच्चियों का कहीं पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने पुलिस टीम गठित कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कराई। 
विज्ञापन


 

पुलिस ने उनकी तलाश करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों बहनें कासगंज रेलवे स्टेशन की ओर जाती दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने जीआरपी बरेली से संपर्क किया। जांच के दौरान दोनों की लोकेशन बरेली रेलवे स्टेशन पर मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे जीआरपी बरेली के सहयोग से दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंचीं और वहां खड़ी ट्रेन में बैठकर बरेली आ गईं। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि लापता दोनों बहनों को बरेली से बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed