फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Row During Plantation Drive: Employment Assistant Accused of Misbehaving With BDO

पौधरोपण के दौरान बवाल: बीडीओ से अभद्रता, उखाड़ दिए पौधे; रोजगार सेवक की हरकत ने उड़ाए अधिकारी के होश

Tue, 14 Jul 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 09:50 AM IST
सार

आगरा के सैंया ब्लॉक की ग्राम पंचायत गड़सान में पौधरोपण अभियान के दौरान रोजगार सेवक पर बीडीओ से अभद्रता करने और अभियान में बाधा डालने का आरोप लगा है। मामले में बीडीओ ने रोजगार सेवक समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Row During Plantation Drive: Employment Assistant Accused of Misbehaving With BDO
पौधारोपण - फोटो : संवाद

विस्तार

सैंया के ग्राम पंचायत गड़सान में रोजगार सेवक ने पौधरोपण स्थल को निजी जमीन बताकर पौधरोपण में बाधा डालने की कोशिश की। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के साथ भी अभद्रता का भी आरोप है। बीडीओ ने थाना सैंया में तहरीर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल, आगरा किला और सीकरी के 5 किमी दायरे में पेड़ कटाई के नए नियम, पढ़ लें ये पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन



सैंया ब्लॉक की ग्राम पंचायत गड़सान में नेमीचंद रोजगार सेवक कार्यरत हैं। ग्राम पंचायत में रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। आरोप है कि रोजगार सेवक ने न तो पौधों का उठान किया और न ही मजदूरों से गड्ढे खुदवाए। पौधरोपण के लिए पहुंचे ग्राम सचिव अवधेश कुमार ने कोई व्यवस्था न पाकर खंड विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मैकेनिक की माैत पर तनाव: करंट लगाकर दी यातनाएं, बेरहमी से की हत्या; गंभीर आरोपों के बाद बढ़ाए गए दो और नाम


जानकारी मिलते ही खंड विकास अधिकारी गांव पहुंचे और रोजगार सेवक से पौधों का उठान न कराने के संबंध में पूछा। आरोप है कि रोजगार सेवक ने बीडीओ के साथ भी अभद्रता कर दी। हालांकि बाद में ग्राम पंचायत सचिव ने मजदूर बुलाकर गड्ढे खुदवाकर मियाबाकी पद्धति से पौधरोपण कराया।

ये भी पढ़ें -  ये तो हद ही हो गई: जनसुनवाई में शिकायत पर मिलीं गालियां, अधिकारी ने फरियादी को लगाई फटकार; फिर किया फर्जीवाड़ा


खंड विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे ने बताया कि गांव के प्यारे लाल, नेमीचंद, बाबूलाल, गिर्राज, छीतरिया आदि लोगों ने अपनी निजी जमीन बताकर पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दिए। जबकि लेखपाल ने पैमाइश कर पौधरोपण के लिए जगह निर्धारित की थी। बीडीओ ने मामले में थाना सैंया में रोजगार सेवक समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

ये भी पढ़ें -   UP: भ्रष्टाचार की सिल्ट में समा गई गंगा, छह दिन बाद नाले के कचरे में फंसी मिली लाश; ऐसी हो गई हालत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed