{"_id":"69003eaa58a3c2b3180a0886","slug":"son-kills-father-dumps-body-in-yamuna-police-still-searching-for-the-missing-corpse-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हत्या में नया अपडेट: यमुना में नहीं मिली लाश...बाप के कत्ल के बाद बेटे ने रची ऐसी साजिश, पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की हत्या में नया अपडेट: यमुना में नहीं मिली लाश...बाप के कत्ल के बाद बेटे ने रची ऐसी साजिश, पुलिस हैरान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में तीन दिन पहले नशे में पिता के गाली देने से गुस्साए बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर स्कूटर से जवाहर पुल ले आया। पुल से यमुना में फेंक दिया।
पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लाश को बोरे में बंद कर यमुना में बहा दिया। पुलिस को बुजुर्ग पिता की लाश नहीं मिल सकी है। लाश की तलाश की जा रही है।
25 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि बलकेश्वर के लाल मस्जिद इलाके में बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस माैके पर पहुंची। लाल मस्जिद निवासी जूता कारीगर मनीष घर में मिला। उससे पिता भरत सिंह उर्फ पंडित (60) के बारे में पूछा गया, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। कहा कि पिता अक्सर बाहर रहते हैं। इसलिए उनकी जानकारी नहीं है। इस पर काॅलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। लोगों के भी बयान लिए। इसमें पता चला कि 24 अक्तूबर की रात तकरीबन 1:30 बजे मनीष स्कूटर लेकर घर से निकला था। उसके स्कूटर पर बोरा रखा था। वह वापस आया तो बोरा नहीं था। इससे पुलिस को शक हो गया।
ये भी पढ़ें - कार की रफ्तार का कहर: लाशों का ढेर...खून से रंगी सड़क, कैसे हुईं पांच मौतें; हादसे के साक्ष्य जुटा रही पुलिस
मनीष से सख्ती से पूछताछ की गई। इसके अलावा भरत सिंह की बहन बेबी भी सामने आईं। उन्होंने भतीजे पर भाई की हत्या का आरोप लगाया। सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर मनीष ने सच बता दिया। पुलिस को बताया कि पिता 10 साल से घर नहीं आते थे। वह तंत्र-मंत्र करते थे। नशा भी करते थे। घर में आने पर झगड़ते थे। इससे सभी लोग परेशान थे। वह फुटपाथ पर ही सो जाते थे। घर में मां रानी और मनीष रहते थे।
घटना वाली रात 1 बजे घर आए थे। उससे गालीगलाैज की। उसने रोकने का प्रयास किया। नहीं मानने पर उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद वह पिता के पीछे गया। वाटर वर्क्स स्थित गोशाला के पास पकड़ लिया। उन्हें घसीटकर घर से 100 मीटर दूर खाली प्लाॅट में ले गया। वहां तीन बार उनके सीने में और फिर गर्दन में भी लात मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद घर जाकर प्लास्टिक का बोरा लेकर आया। रात होने से घर के बाहर कोई नहीं था। इस कारण किसी को पता नहीं चला। बोरे में पिता का शव रखने के बाद स्कूटर पर ले गया। जवाहर पुल से यमुना में फेंक आया। उसे लग रहा था कि पकड़ा नहीं जाएगा। मगर पिता के बारे में कई लोगों को पता चल गया और वह पकड़ा गया।
शव की तलाश कर रही पुलिस
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मृतक भरत के शव की यमुना में तलाश की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। आरोपी बेटे को भी पुलिस साथ लेकर गई थी। आशंका है कि यमुना में पानी अधिक होने से शव कहीं और बहकर चला गया। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।