सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers Face Salary Cut for Skipping Board Exam Duty in Agra

बहानेबाज हुए गुरूजी: यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से बचने के लिए लगा रहे सिफारिश, 95 शिक्षकों का वेतन रोका

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

ड्यूटी से बचने के लिए सिफारिश और बहानेबाजी लगा रहे शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ऐसे 95 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। 
 

Teachers Face Salary Cut for Skipping Board Exam Duty in Agra
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी में बेसिक शिक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। करीब 3500 शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई है लेकिन कई शिक्षकों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया। ड्यूटी से बचने के लिए सिफारिश, चिकित्सीय कारण और पारिवारिक समस्याओं का हवाला दे रहे हैं। साथ ही बोर्ड ड्यूटी का नाम लगाकर बीएलओ का कार्य भी नहीं किया जा रहा है।
Trending Videos


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने शुक्रवार को 95 शिक्षकों का एक माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए थे। इस कार्रवाई के बाद कुछ शिक्षकों ने ड्यूटी जॉइन की, फिर भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। बीएसए ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में लगभग 3500 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन शिक्षकों की वास्तविक और प्रमाणित समस्या होती है, उन्हें जांच के बाद नियमानुसार राहत दी जाती है। बिना ठोस कारण ड्यूटी से अनुपस्थित रहना या बहाने बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में कुछ लोगों की बहानेबाजी सामने आई। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरूआत में ही कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे थे। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बेसिक विभाग को शिकायत की गई थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

बीएलओ का कार्य भी नहीं कर रहे
बोर्ड ड्यूटी ही नहीं कई शिक्षक बीएलओ के कार्य में भी सक्रिय नहीं हैं। बीएलओ ड्यूटी से बचने के लिए बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का हवाला देते हैं, जबकि वे परीक्षा केंद्रों पर भी उपस्थित नहीं हैं। यानी दोनों ही जिम्मेदारियों में बहानेबाजी की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed