सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist Creates Ruckus Near Taj Over Restaurant Name Mismatch in UPI Payment

Agra Crime: नाम बदलकर रेस्तरां चलाने का आरोप, पर्यटक ने किया हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

ताजमहल के पास एक रेस्तरां में यूपीआई पेमेंट पर अलग नाम दिखने से पर्यटक ने हंगामा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि खाता कर्मचारी के नाम पर था, नाम बदलकर रेस्तरां चलाने की बात की पुष्टि नहीं हुई।

Tourist Creates Ruckus Near Taj Over Restaurant Name Mismatch in UPI Payment
यूपीआई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ताज के पश्चिमी गेट के पास स्थित रेस्तरां में एक पर्यटक ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि रेस्तरां हिंदू नाम से संचालित है। यूपीआई से भुगतान करने पर मुस्लिम नाम आ रहा है। आरोप लगाया कि नाम बदलकर रेस्तरां संचालित किया जा रहा है। इस पर संचालक से कहासुनी हुई। पर्यटक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच में पर्यटक के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
Trending Videos


पर्यटक रेस्तरां में परिवार के साथ खाना खाने आया था। रेस्तरां के बोर्ड पर राजेश नाम लिखा था। जब पेमेंट करने की बारी आई तो पर्यटक ने यूपीआई के क्यूआर कोड को स्कैन किया। इसमें खाता धारक का नाम अनवर आया। यह देखकर पर्यटक ने पूछताछ की। कहा कि गलत नाम लिखकर रेस्तरां क्यों चलाया जा रहा है। इस पर संचालक से विवाद हो गया। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के दुकानदार आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामला शांत करा दिया। बुधवार को सोशल मीडिया पर पर्यटक ने एक पोस्ट डाली। इसमें पूरी घटना के बारे में लिखा। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि मामले में जांच की गई। पता चला कि रेस्तरां जिस नाम से संचालित है, उन्हीं का है। हालांकि यूपीआई के लेन-देन के लिए उन्होंने कर्मचारी के नाम से खाता खुलवा रखा है। नाम बदलकर रेस्तरां चलाने जैसे किसी आरोपी की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed