भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटी के साथ पहली बार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां आकर विराट-अनुष्का भक्ति में डूबे दिखाई दिए। मंदिरों के दर्शन कर ध्यान भी लगाया। बुधवार की सुबह आठ बजे क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटी के साथ वृंदावन पहुंच गए। यहां आकर वह सीधे अटल्ला चुंगी परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करौली आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने बाबा नीम करौली की कुटिया में समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। एक घंटे तक ध्यान लगाया। विराट और अनुष्का आश्रम में करीब डेढ़ घंटे तक रुके। आश्रम में दोनों को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया।
Mathura News: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Jan 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन