सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waiting for Forensic Lab Report in Girl's Murder Case

Agra News: बालिका की हत्या में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Waiting for Forensic Lab Report in Girl's Murder Case
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में आठ साल की बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी सुनील पुलिस मुठभेड़ में भले ही मारा जा चुका है, लेकिन पुलिस की तीन बिंदुओं पर पड़ताल जारी है। हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस बच्ची के चाचा से विवाद के अलावा शराब के नशे में बदनीयती और जांच में एक महिला के साथ देखे जाने से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी है।
Trending Videos

दरअसल, 24 मार्च की दोपहर बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई थी। 25 मार्च की रात को उसका शव घर के सामने ही रहने वाले किरायेदार सुनील के कमरे में मिला था। गला रेतकर हत्या के बाद उसने शव को ड्रम में छिपा दिया था। शव ठिकाने लगाने से पहले पुलिस के आने पर वह घर छोड़कर भाग निकला था। इस बीच शनिवार तड़के बमराैली कटारा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। आरोपी की माैत के चलते बच्ची की हत्या के पीछे क्या वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। चूंकि आरोपी शराब पीने का आदी था। ऐसे में संभव है कि बच्ची के साथ गलत हरकत करने के लिए आरोपी ने उसे अपने कमरे में बुलाया। बच्ची के शोर मचाने पर हत्या कर दी। दूसरा 15 दिन पहले बच्ची के चाचा से आरोपी का विवाद हुआ था। थप्पड़ मारने से वो रंजिश मान गया था। तीसरा बच्ची ने सुनील को किसी महिला के साथ देख लिया होगा। वह उसके महिला से संबंध की बात किसी और के सामने नहीं बता दे, इसलिए उसकी हत्या कर दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की बात सामने आई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।


पुलिस को मिला सुनील और महिला की बातचीत का ऑडियो
पुलिस को जांच के दाैरान पुरानी एक ऑडियो क्लिप मिली है। इसमें सुनील किसी सराफ से बात करता है। इस दाैरान कहता है कि पत्नी से बात कर लो जबकि उसकी पत्नी छोड़कर कई साल पहले चली गई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सुनील ने जिस महिला की बात कराई वो काैन है। ऑडियो में महिला की आवाज है। वहीं एक महिला को शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने सुनील से किसी तरह के संबंध से इंकार किया है। ऐसे में उसकी आवाज का सैंपल लिया जाएगा। इसका विधि विज्ञान प्रयोगशाला में मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed