ताजनगरी में सोमवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण स्मार्ट सिटी आगरा की सड़कें कई जगह से धंस गईं। पानी की निकासी ठीक न होने के कारण मोहल्लों और कॉलोनियों की गलियों में पानी भरा हुआ है। सोमवार को यमुनापार, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास, कलाकुंज और बोदला-मारुति एस्टेट रोड धंस गई, जिसके कारण पूरे दिन वाहन चालकों को समस्या रही।
{"_id":"62c3042b50b20802316c2d1f","slug":"waterlogging-and-potholes-on-roads-due-to-rain-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Waterlogging: बारिश से धंस गईं 'स्मार्ट सिटी' की सड़कें, गलियों में भरा पानी, घरों से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Waterlogging: बारिश से धंस गईं 'स्मार्ट सिटी' की सड़कें, गलियों में भरा पानी, घरों से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल
Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
कहीं जलभराव तो कहीं सड़क धंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से हुई लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
श्याम नगर, कलाकुंज में गहरे गड्ढे
बोदला-मारुति एस्टेट रोड पर तीन दिनों में यह चौथा मौका है, जब सड़क धंस गई। इसी तरह कलाकुंज जैन मंदिर के पास सड़क धंसने से गड्ढा हो गया। हादसे से बचने के लिए लोगों ने इसमें पेड़ की टहनी लगा दी ताकि रात में भी लोगों को गड्ढे की जानकारी रहे। श्याम नगर मोड़ पर सीवर लाइन के कारण 15 दिनों से खोदा गया गड्ढा बढ़कर 10 फीट का हो गया। टेढ़ी बगिया में 100 फुटा रोड पर नाले के पास सड़क धंस गई।
आजाद नगर में ढह गई पुलिया
- फोटो : अमर उजाला
आजाद नगर में ढह गई पुलिया, युवक घायल
खंदारी स्थित आजाद नगर में नाले के ऊपर बनी सीसी पुलिया बारिश के बाद ढह गई, जिससे यहां से निकल रहा स्कूटी सवार युवक नाले में गिर जाने से चोटिल हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने नाले से निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया। प्री- मानसून की बारिश में भी आजाद नगर में सड़क धंस गई थी, जहां युवती की स्कूटी फंस गई थी। इस बार नाले की पुलिया ढह जाने के कारण युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से हुई लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
दो फुट तक पानी भरा
नाई की सराय वार्ड 28 की पार्षद मिथिलेश ने कहा कि 100 फुटा रोड पर यही एक नाला था, जिसमें कॉलोनियों का पानी पहुंचता है। इसके पूरी तरह से धंस जाने, दीवारें टूट जाने से पानी रुक रहा है, जिससे गलियों में दो फुट तक भर गया है। टेढ़ी बगिया निवासी यशपाल सिंह ने कहा कि टेढ़ी बगिया में नाला कई बार गिर चुका है। पिछले साल से हालात ज्यादा खराब हैं। इसके कटान से दुकानें, मकान ढह चुके हैं। गलियों में पानी भरा है। बच्चे गंदे पानी से निकलकर स्कूल कैसे जाएंगे।
नाई की सराय वार्ड 28 की पार्षद मिथिलेश ने कहा कि 100 फुटा रोड पर यही एक नाला था, जिसमें कॉलोनियों का पानी पहुंचता है। इसके पूरी तरह से धंस जाने, दीवारें टूट जाने से पानी रुक रहा है, जिससे गलियों में दो फुट तक भर गया है। टेढ़ी बगिया निवासी यशपाल सिंह ने कहा कि टेढ़ी बगिया में नाला कई बार गिर चुका है। पिछले साल से हालात ज्यादा खराब हैं। इसके कटान से दुकानें, मकान ढह चुके हैं। गलियों में पानी भरा है। बच्चे गंदे पानी से निकलकर स्कूल कैसे जाएंगे।
विज्ञापन
कई सड़कों पर हुई जलभराव
- फोटो : अमर उजाला