सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A Bhakiyu leader going to Hathras was stopped and a memorandum was handed over to the SP.

Aligarh News: हाथरस जा रहे भाकियू नेता को रोका, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
A Bhakiyu leader going to Hathras was stopped and a memorandum was handed over to the SP.
गांव जिरौली स्थित केंद्रीय कार्यालय पर ज्ञापन सौपते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं - फोटो : sa,vad
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अधिकार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव बृहस्पतिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ पंकज धवारिया के समर्थन में हाथरस जा रहे थे। इसी दौरान थाना दादों पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। इस पर अवधेश यादव ने थाना प्रभारी रणजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक हाथरस के नाम ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पंकज धवारिया के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक हित में कार्य करने वाले व्यक्ति पर हिस्ट्रीशीट खोलना सामाजिक नेतृत्व को दबाने का प्रयास है। अवधेश यादव ने बताया कि चार अप्रैल को पंकज धवारिया दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे, इसके बावजूद उनके माता-पिता को भी मामले में घसीटा गया। उन्होंने शिकायतकर्ता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेश यादव, सुरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, दूरबीन सिंह, अजय पाल, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed