{"_id":"69f49246895381a8290f52c8","slug":"bus-full-of-wedding-guests-overturned-in-a-deep-pit-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: शादी से लौट रही बरातियों से भरी बस गहरे गड्ढे में पलटी, 11 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: शादी से लौट रही बरातियों से भरी बस गहरे गड्ढे में पलटी, 11 लोग हुए घायल
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 01 May 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार
शादी में दावत आदि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बराती बस में बैठकर वापस कोसीकलां की ओर लौट रहे थे। अचानक इगलास रोड स्थित मुहरैनी गांव के पास बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरात में दावत खाने के बाद बरातियों से भरी बस अलीगढ़-इगलास रोड पर देर रात अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos
मथुरा में कोसीकलां के गांव जटवारी से बरात 30 अप्रैल को इगलास आई थी। शादी में दावत आदि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बराती बस में बैठकर वापस कोसीकलां की ओर लौट रहे थे। अचानक इगलास रोड स्थित मुहरैनी गांव के पास बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बताते हैं कि बस में बच्चे व पुरूष समेत 40 से 50 बराती सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में 11 बराती घायल हो गए, जिन्हें पहले सीएचसी, फिर अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने बताया कि थाना इगलास अंतर्गत 1 अप्रैल रात्रि करीब 01.30 बजे अलीगढ़-इगलास रोड़ पर मुहरैनी गांव के पास एक बरातियों से भरी बस पलटने की सूचना मिली । सूचना पर स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक यातायातमौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सभी लोग सुरक्षित हैं।
ये हुए घायल
- कृष्ण पुत्र जवाहर निवासी गोवर्धन, मथुरा उम्र 20 वर्ष
- नज्जो पुत्र चंदी निवासी शेरगढ़, मथुरा उम्र 25 वर्ष
- नितिन पुत्र बबलू निवासी खानपुर, बुलंदशहर उम्र 24 वर्ष
- रिंकू पुत्र बनारसी निवासी सेक्टर 45 गौतमबुद्ध नगर, उम्र 32 वर्ष
- जगत पुत्र करन निवासी रनवारी, मथुरा उम्र 35 वर्ष
- चन्नो पुत्र नन्नो निवासी पंजाब उम्र 45 वर्ष
- होरीलाल पुत्र भुवल निवासी शेरगढ़ मथुरा उम्र 65 वर्ष
- शिवा पुत्र चन्नो निवासी पंजाब उम्र 14 वर्ष
- अजय पुत्र भरतपुर निवासी फरीदाबाद उम्र 28 वर्ष
- सचिन पुत्र रामकुमारी निवासी फरीदाबाद उम्र 15 वर्ष
- वीरेन्द्र पुत्र नानिक चन्द्र निवासी शेगरढ़ मथुरा उम्र 30 वर्ष
