{"_id":"69f498978f5bb1747a01711f","slug":"wife-gives-sleeping-pills-to-husband-and-disappears-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पति को दी नींद की गोली, बेटे को लिया साथ, नकदी-जेवरात लेकर पत्नी हुई गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पति को दी नींद की गोली, बेटे को लिया साथ, नकदी-जेवरात लेकर पत्नी हुई गायब
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 01 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
पत्नी ने भोजन के बाद पति को नींद की गोली दी। वह सो गया। पत्नी ने अपने बेटे को साथ लिया और घर में से नकदी और जेवरात लेकर गायब हो गई। सुबह जब पति की आंख खुली तो पत्नी और बेटा घर में नहीं मिले। एक लाख चालीस हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी गायब थे।
गंगीरी कोतवाली
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने पति को नींद की गोली देकर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर तीन साल के बेटे के साथ गायब हो गई। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है।
Trending Videos
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया है कि रात में भोजन के बाद उसकी पत्नी ने उसे नींद की गोली दे दी, जिससे वह गहरी नींद में सो गया। सुबह जब उसकी आंख खुली तो पत्नी और बेटा घर में नहीं मिले। शक होने पर उसने घर में रखे बक्से की जांच की, जिसमें से करीब एक लाख चालीस हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों व रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। 1 मई को पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। थाना पुलिस ने बताया है कि महिला की तलाश की जा रही है।
