Aligarh News: युवक को मारी गोली, मेडिकल में भर्ती, हमलावर ने ट्रैक्टर शोरूम पर भी की फायरिंग
गोली लगने से घायल यश जैन आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा। किशोरावस्था में उसके गांव का यश ठाकुर और वह दबंगई, रंगदारी व जानलेवा हमले की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। यश ठाकुर ने यश जैन पर गोली चलाई और वहां से भाग गया।
विस्तार
बाइक सवार युवक पर उसी के गांव के आरोपी ने गोली चला दी। गोली से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल ले जाया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। हमलावर ने वहां से जाने के बाद ट्रैक्टर शोरूम पर भी फायरिंग की।
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना अंतर्गत साधु आश्रम क्षेत्र के गां दाउदपुर निवासी यश जैन बाइक से जा रहा था। कलाई गांव में अंबेडकर पार्क के सामने उस पर गोली चला दी गई। लहूलुहान अवस्था में उसे परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल यश जैन आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा। किशोरावस्था में उसके गांव का यश ठाकुर और वह दबंगई, रंगदारी व जानलेवा हमले की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 19 जनवरी को यश ठाकुर ने यश जैन पर गोली चलाई और वहां से भाग गया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। हमलावर कलाई में घटना के बाद धनीपुर मंडी के निकट शाहपुर गांव निवासी पिंटू चौधरी के सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के शोरूम पर फायरिंग की और भाग गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज अंतर्गत 19 जनवरी को कलाई अड्डे पर एक लड़के के गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गईं हैं। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।- संजीव तोमर, सीओ, छर्रा, अलीगढ़
अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क अंतर्गत बौनेर तिराहा के पास सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी पर एक व्यक्ति ने हवाई फायर किया। सूचना पर पुलिस व अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य संकलित किए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना गांधीपार्क पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी ने थाना हरदुआगंज में भी घटना की।- अमृत जैन, एसपी ग्रामीण, अलीगढ़
