सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused arrested for life-threatening attack on garment trader

Aligarh News: गारमेंट्स कारोबारी पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for life-threatening attack on garment trader
कपड़ा कारोबारी पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किए गए नामजद। श्रोत : पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के व्यस्ततम बाजार जवाहर चौक में शनिवार को बीच सड़क से रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी के ऊपर गोली चलाने वाले बाइक सवार दोनों हमलावरों को पुलिस ने 14 घंटे बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं।

जवाहर चौक स्थित जैन वस्त्रलोक के स्वामी सोमिल जैन उर्फ साकू जैन ने बताया कि शनिवार को अपराह्न तीन बजे करीब दो युवक दुकान के सामने बाइक खड़ी करके अंदर आए। करीब 10 मिनट बैठकर आपस में बातचीत की और बिना बोले बाहर चले गए। करीब चार मिनट बाद दोबारा से दुकान के सामने आकर रुके और बाइक पर बैठे-बैठे उन्हें निशाना बनाकर सीधे फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे के आधार पर पुलिस ने हमलावरों की शिनाख्त सत्यम उर्फ सोनू पुत्र अनिल कुमार निवासी बड़ा गांव उखलाना व उत्तम पुत्र सुक्खा उर्फ हेम सिंह निवासी दाउदपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे दोनों हमलावर कहीं भागने की फिराक में थे, उससे पहले ही पुलिस टीम ने दबोच लिया। आरोपी सत्यम के पास से अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा व एक मृत कारतूस बरामद हुआ है। दूसरे आरोपी उत्तम के पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को हैरान करने वाली बात बताई कि वे गांव के अन्य दादाभाई लड़कों की तरह जनता में भौकाल मचाना चाहते हैं ताकि लोग उनको भी दादाभाई के रूप में पहचानें और डरें। इसीलिए फायर करने के दौरान मुंह को खुला रखा। ग्वालरा के एक लड़के से 3500 रुपये में तमंचा और कारतूस खरीदे थे। दुकान से पहले नेहरू जूनियर हाईस्कूल स्थित मंदिर के पास एक फायर कर तमंचे को चेक किया था।
- कपड़ा व्यापारी पर हुए हमले में हमलावरों की शिनाख्त के बाद पुलिस की दो टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। रविवार सुबह टीम ने दोनों हमलावरों को घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। - राजीव कुमार द्विवेदी, सीओ अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed