सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh District Final Voter List after SIR

SIR: अंतिम मतदाता सूची आई सामने, अलीगढ़ जिले में अब 2410173 मतदाता, तीन लाख से अधिक कटे नाम

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 10 Apr 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ जनपद में अब 2410173 मतदाता हैं। एसआईआर के काम से पहले  2796379 मतदाता थे। इस तरह से 386206 नाम काट दिए गए। किस विधानसभा में कितने मतदाता रह गए, यहां देखें लिस्ट...

Aligarh District Final Voter List after SIR
अंतिम मतदाता सूची जारी करते डीएम संजीव रंजन व अन्य - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

एसआईआर का काम पूरा होने के बाद 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची सामने आ गई है। अब अलीगढ़ जिले 2410173 मतदाता हैं। पहले यह संख्या 2796379 थी। इस तरह से 386206 नाम कट गए।

Trending Videos


अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने अंतिम मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक चरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुभांशु कटियार, एईआरओ कोल महिमा राजपूत, एईआरओ छर्रा दिग्विजय सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी, महामंत्री भाजपा सुभाष गुप्ता सुभानु, जिला मंत्री भाजपा आकाश गुप्ता, मण्डल प्रभारी बीएसपी अशोक सिंह, समाजवादी पार्टी से मनोज यादव, अब्दुल हमीद घोषी, जिला सचिव सीपीआईएम इदरीश मोहम्मद मौजूद रहे। 

एसआईआर से पहले

  •  71-खैर में 406547
  • 72-बरौली में 390250
  • 73-अतरौली में 403460
  • 74-छर्रा में 385332
  • 75-कोल में 411521
  • 76-अलीगढ़ में 397253
  • 77-इगलास में 402016 मतदाता

कुल मतदाता 2796379 

एसआईआर के बाद

  •  71-खैर में 356103
  • 72-बरौली में 344136
  • 73-अतरौली में 358548
  • 74-छर्रा में 340647
  • 75-कोल में 342818
  • 76-अलीगढ़ में 310603
  • 77-इगलास में 357318 मतदाता 

कुल मतदाता 2410173

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed