{"_id":"6148e5498ebc3e475b2d83b5","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali273719912","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सैन्य कर्मी के सूने मकान से लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सैन्य कर्मी के सूने मकान से लाखों रुपये की चोरी
विज्ञापन

थाना रोरावर क्षेत्र स्थित चंद्रलोक कॉलोनी फेस वन में चोरों ने सैन्य कर्मी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान, नगदी, जेवरात आदि चोरी कर लिए। घटना की जानकारी के बाद फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
मूल रूप से खैर के गांव बलीपुर के रहने वाले विक्रम सिंह सेना में तैनात हैं। वर्तमान में वह उत्तराखंड के रुड़की में सेवाएं दे रहे हैं। कुछ वर्ष पहले उन्होंने चंद्रलोक कॉलोनी फेस वन में मकान बनवाया था। यहां पर उनका परिवार रहता है। विक्रम सिंह की पत्नी अनीता सिंह लोधा क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी में प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। इन दिनों विक्रम सिंह छुट्टी पर घर आए हुए हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में विक्रम सिंह ने कहा है कि सोमवार को उनकी पत्नी स्कूल गई हुई थीं। 12 वर्षीय बेटी अंकिता और 10 वर्ष का बेटा हर्ष भी स्कूल गए हुए थे। घर पर वह और उनकी मां मौजूद थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी मां के साथ आईटीआई रोड स्थित प्लॉट पर चले गए।
पत्नी अनीता अपने दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर घर पर पहुंचीं, उन्होंने जैसे ही मुख्य दरवाजा खोला तो कमरों में सामान अस्त-व्यस्त था और ताले टूटे हुए थे। चोर दूसरी मंजिल पर छत पर लगे लोहे के जाल को तोड़कर घर में घुसे थे। अनीता सिंह ने घटना की जानकारी पति विक्रम सिंह को दी। इसके बाद रोरावर पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य इकट्ठे किए।
रोरावर थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से चोरों के संबंध में पता लगाया जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

Trending Videos