{"_id":"69d8e3d70fb73fa6d60b5204","slug":"amu-class-10-board-exam-results-declared-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, एएमयू सिटी स्कूल के उत्कर्ष जादौन ने किया टाॅप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, एएमयू सिटी स्कूल के उत्कर्ष जादौन ने किया टाॅप
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार
एएमयू ने कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। एएमयू सिटी स्कूल के छात्र उत्कर्ष जादौन ने टॉप किया है। छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अधिकांश शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
माता-पिता के साथ छात्र उत्कर्ष जादौन
- फोटो : स्वयं
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (भाग-द्वितीय), कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल के छात्र उत्कर्ष जादौन ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। परिणाम परीक्षा नियंत्रक द्वारा आज शुक्रवार को घोषित किए गए।
Trending Videos
एएमयू गर्ल्स स्कूल की अनुष्का शर्मा ने 494 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरा स्थान कुलसूम हैदर और जुबिया अहमद (दोनों एएमयू गर्ल्स स्कूल) ने संयुक्त रूप से 493-493 अंक प्राप्त कर हासिल किया। चौथे स्थान पर एएमयू गर्ल्स स्कूल की अर्शिया खान और एसटीएस स्कूल के सचिन राणा रहे, जिन्होंने 492-492 अंक प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर एएमयू गर्ल्स स्कूल की पाखी आर्या और शेख सफवा नोमानी ने 491-491 अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अधिकांश शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति प्रो. नइमा खातून ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके परिश्रम और उत्कृष्ट उपलब्धि की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने भी छात्रों को उनके सराहनीय परिणाम, मेहनत और लगन के लिए बधाई दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीब उल्लाह जुबेरी ने बताया कि परीक्षा में कुल 1,392 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 1,299 छात्र सफल घोषित हुए। डायरेक्टर, डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन प्रो. कुदसिया तहसीन ने भी छात्रों को बधाई दी और एएमयू स्कूलों के शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की, जिनके कारण उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम संभव हो सके।