{"_id":"695391195e1d635a34022a1f","slug":"beautification-of-aligarh-ghanta-ghar-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Nagar Nigam: घंटाघर में 10 करोड़ से बनेगा कैफेटेरिया, फाउंटेन भी लगेगा, लेजर शो भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Nagar Nigam: घंटाघर में 10 करोड़ से बनेगा कैफेटेरिया, फाउंटेन भी लगेगा, लेजर शो भी होगा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ के घंटाघर का सुंदरीकरण शुरू हो गया है। घंटाघर में लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। हिंदी और अंग्रेजी में 10 से 12 मिनट का लाइट-साउंड शो शहर के इतिहास, साहित्य आदि पर आधारित होगा। फाउंटेन और कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे।
घंटाघर में आधुनिक प्रोजेक्शन मैपिंग फाउंटेन कार्य का शिलान्यास
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ शहर के ऐतिहासिक घंटाघर पार्क में 10 करोड़ रुपये से कैफेटेरिया बनेगा और संगीतमय फाउंटेन भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही यहां लेजर शो का भी इंतजाम रहेगा। फरवरी में कैफेटेरिया का कार्य कार्यदायी संस्था को पूरा करना है। कंपनी 10 वर्ष तक पार्क का रखरखाव करेगी। इसके बाद स्वामित्व नगर निगम को हस्तांतरित हो जाएगा।
Trending Videos
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि पीपीपी मॉडल में परियोजना विकसित होगी। घंटाघर में लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। हिंदी और अंग्रेजी में 10 से 12 मिनट का लाइट-साउंड शो शहर के इतिहास, साहित्य आदि पर आधारित होगा। फाउंटेन और कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे। इसी के साथ घंटाघर नागरिकों के लिए नया मनोरंजन स्थल बनेगा। 29 दिसंबर को महापौर प्रशांत सिंघल, विधायक अनिल पराशर, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह परियोजना शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरित और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। घंटाघर की बढ़ी हुई सुंदरता से अलीगढ़ की नई पहचान बनेगी। -प्रशांत सिंघल, महापौर
