सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car hits three vehicles; two injured

Aligarh News: कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Car hits three vehicles; two injured
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के मानिक चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

मदारगेट स्थित अंडे वाली गली निवासी जाहिद सासनी गेट की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मानिक चौक पर तेज गति से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जाहिद स्कूटी समेत सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसे। कार चालक यहीं नहीं रुका और आगे बढ़ते हुए एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी।

इसके बाद कार ने एक ई-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी नंबर प्लेट सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन चालक भाग गया। सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि हादसे में स्कूटी सवार जाहिद व बाइक सवार युवक घायल हुआ है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed