सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case registered against former MLA's son and husband of Municipal Council Chairperson.

Aligarh News: पूर्व विधायक पुत्र व नगर पालिका अध्यक्ष पति पर रिपोर्ट दर्ज

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Case registered against former MLA's son and husband of Municipal Council Chairperson.
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल सड़क पर अर्राना स्थित एक कृषि भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। 11 जून को पूर्व विधायक खैर के पुत्र इंद्रपाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना मौर्य के पति राकेश मौर्य आमने-सामने आ गए। रविवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए खैर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राकेश मौर्य ने बताया कि भूमि उनकी पत्नी कल्पना मौर्य की है। उन्होंने भगवती प्रसाद पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कहा कि 11 जून की सुबह भगवती प्रसाद, उनके पुत्र अमित और 10-15 लोगों ने उनपर जानलेवा हमला किया। इसमें राकेश मौर्य के बेटे रोहित और मोहित घायल हो गया। इसका वीडियो भी उनके पास है। इधर, इंद्रपाल का आरोप वह अपने खेत में पानी लगाने जा रहे थे। राकेश मौर्य अपने बेटों रोहित और मोहित के साथ ट्रैक्टर व गाड़ी लेकर आए। उनके आदेश पर ट्रैक्टर चालक फसल जोतने लगा। विरोध किया तो ट्रैक्टर में बैठे अज्ञात लोगों और रोहित व मोहित ने उनपर लाठी-डंडों से हमला किया। चीख पुकार सुनकर खेत पहुंचे अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खैर इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि संबंधित भूमि का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed