फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cheating an elderly person on the pretext of marriage

उम्र 62 रिटायर्ड 65 हजार पेंशन, वर चाहिए: एड पढ़कर की बात, शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से ऐसे ठगे 1.10 लाख

Fri, 10 Jan 2025 11:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 11:48 AM IST
सार

समाचार पत्र में शादी के लिए विज्ञापन देखा। जिसमें लिखा था कि 62 वर्ष तक का व्यक्ति मान्य है। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो पता चला कि...!

विज्ञापन
Cheating an elderly person on the pretext of marriage
शादी का झांसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के एक बुजुर्ग से शादी का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन पढ़कर किया फोन, कराया पंजीकरण
सासनीगेट क्षेत्र के वैदिक विहार निवासी शरनलाल सिंह के अनुसार उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। 22 सितंबर 2024 को एक समाचार पत्र में शादी के लिए विज्ञापन देखा। जिसमें लिखा था कि 62 वर्ष तक का व्यक्ति मान्य है। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो पता चला कि वो मैरिज ब्यूरो का नंबर है। उधर से फोन उठाने वाले ने कहा कि आपको शादी करनी है तो पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद व्हाटसएप नंबर पर महिला का फोटो और फोन नंबर दे दिया जाएगा। शरनलाल ने 4,500 रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन


शादी के लिए शुरू हो गईं बातें
इसके बाद माया देवी नाम की महिला का फोन आया और उसने उनकी मथुरा के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी अर्चना राजपूत से बात कराई। बताया कि अर्चना ने शादी का प्रस्ताव स्वीकार किया है। अर्चना ने खुद को सेवानिवृत्त शिक्षिका बताते हुए अपना फोन नंबर दिया और बात करने लगी। 11 अक्तूबर 2024 को महिला ने घर पर बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के इलाज के लिए मांगे एक लाख

13 अक्तूबर को अर्चना ने बताया कि उसकी ग्वालियर में रहने वाली बहन का एक्सीडेंट हो गया है। इलाज के लिए एक लाख रुपये चाहिए। शरनलाल ने एक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर अगले दिन महिला ने कहा कि ऑपरेशन हो गया है। दवा के लिए 10 हजार रुपये आशुतोष मेडिकल स्टोर के खाते में डाल दो। घर लौटकर रुपये चेक से लौटा दूंगी। दो दिन बाद उसका फोन बंद हो गया।

कह दिया लड़की की हो गई है मौत
इसके बाद माया नाम की महिला से संपर्क किया तो उसने कह दिया कि अर्चना की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। हम दूसरी महिला से शादी करा देंगे। अब किसी से संपर्क नहीं हो रहा। सासनीगेट पुलिस के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed