{"_id":"6a1d419437486e79850ab20a","slug":"demand-to-declare-cow-as-national-animal-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब अलीगढ़ के मुस्लमानों ने भी उठाई मांग, बोले- गाय को करें राष्ट्रीय पशु घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब अलीगढ़ के मुस्लमानों ने भी उठाई मांग, बोले- गाय को करें राष्ट्रीय पशु घोषित
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार
हाथों में बैनर लेकर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। बैनर पर लिखा था कि मुसलमानों की एक ही मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। इसे लेकर वहां लोगों ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांग रखी।
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का बैनर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर किसान सेना के बैनर तले हिंदू संग मुस्लिम समुदाय के लोग अलीगढ़ के डीएम कार्यालय पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को दिया। पहले भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग हिंदू संगठन उठाते आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि जो गाय के नाम पर सियासत हो रही है, वह बंद होनी चाहिए। गाय के नाम पर लोगों को फंसाने का काम किया जाता है। सभी विधायक अपने यहां से प्रस्ताव पास कराकर केंद्र को भेजें। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। डबल इंजन की सरकार में अगर गाय राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं हुई तो बाद में मुश्किल होगी। अगर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए तो कोई भी इस पर हाथ नहीं डालेगा।