सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight-month-old baby girl dies after falling off bed.

Aligarh News: आठ महीने की बच्ची की बेड से गिरकर मौत

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Eight-month-old baby girl dies after falling off bed.
 बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव दभा में रविवार की सुबह आठ माह की बच्ची की बेड से गिरकर मौत हो गई। मृतक बच्ची की मौसी द्वारा हत्या की सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। मृत बच्ची के पिता राहुल गौड़ ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। हर रोज की तरह रविवार की सुबह वह कंपनी में काम करने के लिए घर से निकल गया था। घर में पत्नी खुशबू के साथ आठ माह की बच्ची रियांशी रह गए थे।

राहुल का कहना है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार रहती है, जिसका उपचार चल रहा है। उसके घर से निकलने के बाद पत्नी दवा खाकर बेड पर लेट गई और बच्ची बेड पर बैठकर खेल रही थी। दवा खाने के कुछ देर बाद पत्नी को नींद आ गई। इसी बीच सुबह करीब आठ बजे बेड पर खेल रही बच्ची बेड से गिरकर दीवार और बेड के बीच में फंस गई, जिससे बच्ची की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मृत बच्ची की मौसी नूपुर शर्मा द्वारा बच्ची की हत्या करने की सूचना दी गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed