{"_id":"6a52b48286e3117d16002d5a","slug":"father-files-complaint-against-gym-owner-over-teenagers-death-aligarh-news-c-111-1-sali1004-102046-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोर की मौत पर पिता ने दी जिम संचालक के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोर की मौत पर पिता ने दी जिम संचालक के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की टीचर कॉलोनी निवासी विनय गौड़ (14) की पिछले दिनों हुई मौत के मामले में पिता प्रदीप शर्मा ने जिम सेंटर संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बीती चार जुलाई को विनय जिम गया था। वहां से लौटते समय उसने सब्जी पैंठ के पास शीतल जल पीया और एक दुकान से पनीर खरीद कर खाया था।
परिजनों को आशंका थी कि जहरीला पनीर खाने से विनय की मौत हुई है, लेकिन अब परिजनों ने जिम सेंटर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी है। फुटेज न देने और टालमटोल करने पर परिजनों ने थाने में जिम सेंटर संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि मृत बेटे के शव का उस समय पोस्टमार्टम नहीं कराया था। अब उन्हें आशंका है कि हो सकता है कि उसके साथ जिम सेंटर में कोई अनहोनी की गई हो, इसीलिए सीसीटीवी फुटेज की जरूरत है। यदि फुटेज मिल जाती है तो उसमें मौत के मामले कोई सुराग मिल सकता है। आरोप है कि जिम संचालक ने घटना वाले दिन से ही सीसीटीवी बंद कर रखे हैं।
वहीं, कोतवाल राजवीर सिंह परमार का कहना है कि पिता के द्वारा जो शिकायत की गई है उसकी जांच हर पहलू पर की जा रही है। परिवार की हर शंका को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।