{"_id":"6971f364ad9c5f910903bd49","slug":"fight-breaks-out-between-two-students-at-amu-library-canteen-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: लाइब्रेरी कैंटीन में दो छात्रों में चले लात-घूंसे, एक छात्र को बेल्ट से पीटा, 10 मिनट तक चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: लाइब्रेरी कैंटीन में दो छात्रों में चले लात-घूंसे, एक छात्र को बेल्ट से पीटा, 10 मिनट तक चला हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Jan 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार
किसी बात को लेकर दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों में गाली-गलौज भी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे ने लात-घूंसे भी चलाए। इस दौरान एक छात्र ने बेल्ट निकालकर दूसरे छात्र की पिटाई शुरू कर दी।
एएमयू
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
एएमयू की लाइब्रेरी कैंटीन में 21 जनवरी को दो छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। करीब 10 मिनट तक हुए हंगामे में लात-घूंसे चले और एक छात्र को बेल्ट से पीटा गया।
Trending Videos
21 जनवरी दोपहर 2:45 बजे लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में चार बाइकों से आठ छात्र पहुंचे। किसी बात को लेकर दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों में गाली-गलौज भी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे ने लात-घूंसे भी चलाए। इस दौरान एक छात्र ने बेल्ट निकालकर दूसरे छात्र की पिटाई शुरू कर दी। कुछ छात्रों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जबकि कई छात्र गाली-गलौज करते हुए मौके से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी ने तत्काल प्रॉक्टर कार्यालय को दी। सूचना मिलते ही दोपहर 2:52 बजे प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी छात्र फरार हो चुके थे। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम ने बताया कि लाइब्रेरी कैंटीन में हुई मारपीट की जानकारी मिली है। छात्रों की पहचान कर तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।