{"_id":"6a61fb82a65013aeb2044f31","slug":"fraud-of-making-huge-profits-by-investing-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 6.71 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 6.71 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 23 Jul 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:02 PM IST
सार
शोएब और लाल मोहम्मद ने मोहसिन खान को ट्रांसपोर्ट के कारोबार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर उन्होंने 6.71 लाख रुपये निवेश कर दिए। समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो मूल धन वापस किया और न ही किसी प्रकार का लाभ दिया। अब दोनों टालमटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसपोर्ट कारोबार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 6.71 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना सासनी गेट के मथुरा रोड स्थित आम गंगवा अर्जुन नगर निवासी मोहसिन खान ने रिपोर्ट में कहा है कि बन्नादेवी के सराय रहमान निवासी शोएब और लाल मोहम्मद ने उन्हें ट्रांसपोर्ट के कारोबार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर उन्होंने 6.71 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके अलावा करीब 90 हजार रुपये लाभ की राशि भी बकाया हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो मूल धन वापस किया और न ही किसी प्रकार का लाभ दिया। अब दोनों टालमटोल कर रहे हैं। मोहसिन खान ने पुलिस को बैंक लेन-देन के दस्तावेज और कॉल रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। सीओ प्रथम संजीव कुमार ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन