{"_id":"6a61efa101e5c134b60c8486","slug":"tax-advocates-frown-on-deficiencies-in-gst-portal-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जीएसटी पोर्टल की कमियों पर भड़के कर अधिवक्ता, बोले- बोगस रिकवरी से बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जीएसटी पोर्टल की कमियों पर भड़के कर अधिवक्ता, बोले- बोगस रिकवरी से बचाएं
Thu, 23 Jul 2026 04:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:11 PM IST
सार
कर अधिवक्ताओं ने कहा कि जीएसटी पोर्टल से नोटिस और ऑर्डर की तामीली का पता ही नहीं चल पाता है, जिसके चलते समय पर आगामी कार्रवाई नहीं हो पाती और व्यापारियों पर फर्जी या बोगस रिकवरी खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
एडिशनल कमिश्नर का सम्मान करते अलीगढ़ कर अधिवक्ता एसोसिएशन पदाधिकारी व अन्य
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ कर अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को अधिवक्ताओं ने जीएसटी भवन (ताला नगरी) में उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस बैठक में नोटिस की ऑनलाइन तामीली से लेकर बोगस रिकवरी तक के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया गया।
विज्ञापन
बैठक में अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने मुख्य मुद्दा उठाते हुए कहा कि जीएसटी पोर्टल से नोटिस और ऑर्डर की तामीली का पता ही नहीं चल पाता है, जिसके चलते समय पर आगामी कार्रवाई नहीं हो पाती और व्यापारियों पर फर्जी या बोगस रिकवरी खड़ी हो जाती है। उन्होंने मांग की कि किसी भी आदेश या नोटिस की तामीली अनिवार्य रूप से प्रोसेस सर्वर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व महामंत्री एडवोकेट अंशुल वार्ष्णेय ने मांग रखी कि जीएसटी में जो भी आदेश पारित किए जाएं, उनमें सुनवाई करने वाले संबंधित एडवोकेट का नाम स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। इसके अलावा, पूर्व अध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर एडवोकेट पुनीत अग्रवाल ने पंजीयन से जुड़ी आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिवक्ताओं की इन तमाम समस्याओं को सुनने के बाद एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 रघुराज प्रताप मल्ल, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 (अपील) मुंशी चौहान और एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 (विजिलेंस) ने सभी मुद्दों का शीघ्र और उचित समाधान कराने का ठोस आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार गुप्ता, महामंत्री एडवोकेट विकास गुप्ता, एडवोकेट के.पी. भारद्वाज, एडवोकेट भगवती प्रसाद, एडवोकेट आकाश मिश्रा, एडवोकेट आकाश अग्रवाल, एडवोकेट प्रिंस गर्ग, एडवोकेट मिलन वार्ष्णेय, एडवोकेट मयंक वार्ष्णेय, एडवोकेट संजय सिंह, एडवोकेट अमित कुमार, एडवोकेट योगेश पाराशर, एडवोकेट शुभम वार्ष्णेय, एडवोकेट विजय माहोर और एडवोकेट हरिओम नागर समेत तमाम कर अधिवक्ता मौजूद रहे।