{"_id":"6a61daf446052e20f5019195","slug":"garbage-vehicle-bike-collision-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कूड़ा वाहन-बाइक टकराए, चालक से मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने लगाया जाम, थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कूड़ा वाहन-बाइक टकराए, चालक से मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने लगाया जाम, थाने में प्रदर्शन
Thu, 23 Jul 2026 02:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:42 PM IST
सार
अलीगढ़ नगर निगम के कूड़ा वाहन और बाइक टकराने के बाद विवाद शुरू हो गया। बाइक सवार ने कूड़ा वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए नादा पुल के पास खैर रोड बाईपास पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
रोरावर थाने पर हंगामा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के नादा पुल के पास 23 जुलाई को नगर निगम के कूड़ा वाहन और एक बाइक की मामूली टक्कर के बाद विवाद हो गया। हादसे में बाइक की पीछे की लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर बाइक सवार और कूड़ा वाहन चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि बाइक सवार ने कूड़ा वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए नादा पुल के पास खैर रोड बाईपास पर जाम लगा दिया। बाद में कर्मचारी रोरावर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे सीओ प्रथम संजीव कुमार ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीओ ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की ओर से बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन