{"_id":"6a61a828ef21f0cbc00860bb","slug":"direct-connectivity-from-agra-road-to-the-airport-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आगरा रोड से एयरपोर्ट तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, पनैठी-हनुमान चौकी मार्ग का चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आगरा रोड से एयरपोर्ट तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, पनैठी-हनुमान चौकी मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
Thu, 23 Jul 2026 11:06 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:06 AM IST
सार
इसका लाभ सीधे तौर पर पनैठी से शुरू होकर हनुमान चौकी तक गांव अधौन, बलीपुर नगला, गजनीपुर, रुस्तमपुर, गड़राना, हैवतपुर, मूसेपुर, भोपतपुर, शहबाजपुर, दिहौली, सिखरना, पाली रजापुर, मडराक स्टेशन के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ एयरपोर्ट को आगरा रोड से जोड़ने वाले पनैठी-हनुमान चौकी संपर्क मार्ग के चौड़ीेकरण का काम शुरू हो गया है। अब तक संपर्क मार्ग के रूप में प्रयोग हो रहा ढाई दशक पुराना यह मार्ग अब अतिरिक्त जिला संपर्क मार्ग के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए शासन स्तर से 25 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। सभी प्रक्रिया पूरी कर एक सप्ताह पहले निर्माण शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक निर्माण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट शहर से बाहर जीटी रोड पर पनैठी क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। उसके आगे डिफेंस कॉरिडोर नोड का विस्तार क्षेत्र भी विकसित किया जा रहा है। अब तक इस दिशा में अगर आगरा रोड (सासनी-हाथरस साइड) से मालवाहक वाहनों या जरूरत पर यात्री वाहनों को आना होता है तो उन्हें पहले आगरा रोड के मुकुंदपुर वनचेतना केंद्र या जीटी रोड बाईपास के आगरा रोड कट तक आना होता है। इसके बाद वाहन जीटी रोड पर पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
कोल विधायक अनिल पाराशर ने इसे अतिरिक्त जिला संपर्क मार्ग के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। अब तक यह मार्ग 30 फीट का था, जो चौड़ीकरण के बाद 36 फीट का हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन संजीव पुष्कर बताते हैं कि सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसे अतिरिक्त जिला मार्ग के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
नई सड़क बनने पर मिलेगा मुआवजा
इस सड़क पर पड़ने वाले गांव गजनीपुर के दो किसानों को नई सड़क बनने पर 22.33 लाख रुपया मुआवजा देना तय किया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ने बजट जारी कर दिया है। किसान राजेशपाल सिंह ने बताया कि यह संपर्क मार्ग चकरोड़ से वर्ष 2000 में विकसित किया गया था। उस समय उनके खेत से उनके व उनकी मां के हिस्से की डेढ़ बीघा जमीन सड़क में गई थी। मुआवजा के लिए वे हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मुआवजा मिलने जा रहा है। उनकी मां को भी मुआवजा मिलेगा।
इन गांवों के लोगों को होगा फायदा
इस मार्ग की लंबाई 13.600 किमी की है। इसका लाभ सीधे तौर पर पनैठी से शुरू होकर हनुमान चौकी तक गांव अधौन, बलीपुर नगला, गजनीपुर, रुस्तमपुर, गड़राना, हैवतपुर, मूसेपुर, भोपतपुर, शहबाजपुर, दिहौली, सिखरना, पाली रजापुर, मडराक स्टेशन के लोगों को मिलेगा। इस मार्ग से एक हजार से ज्यादा वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। जब यह संपर्क मार्ग नया बना था, तब इसे अलीगढ़ आने से बचने के लिए भारी वाहन भी प्रयोग करते थे। अब पुराना व कमजोर होने के कारण भारी वाहन कम ही प्रयोग करते हैं। फिर से नया बनने पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।