फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young woman attempted suicide at the Aligarh DM residence

पढ़ाई के लिए जीवन दांव पर: आगे पढ़ने के नाम पर पीटते हैं चाचा, अब जीना नहीं है, युवती की रूला देने वाली व्यथा

Thu, 23 Jul 2026 01:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 01:22 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि उसके परिवार ने उसे पढ़ाई के लिए फीस देने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही उसने अपने चाचा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि चाचा ने उसके साथ मारपीट की और बीच बाजार में उसके कपड़े फाड़ दिए थे।

विज्ञापन
young woman attempted suicide at the Aligarh DM residence
डीएम आवास के सामने युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : एआई

विस्तार

अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित डीएम आवास के सामने 22 जुलाई की रात कस्बा खैर की एक 25 वर्षीय युवती ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सतर्क पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को बचा लिया और उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से डीजल से भरी कैन और माचिस भी बरामद की है।

विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आत्मदाह का प्रयास करने वाली यह युवती खैर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती का आरोप है कि उसके परिवार ने उसे पढ़ाई के लिए फीस देने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही उसने अपने चाचा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि चाचा ने उसके साथ मारपीट की और बीच बाजार में उसके कपड़े फाड़ दिए थे। इस घटना से क्षुब्ध और आहत होकर युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया और न्याय की गुहार लगाते हुए डीएम आवास पहुंच गई।
विज्ञापन


मामा ने लगाए गंभीर आरोप
इस घटना के बाद युवती के मामा ने भी सामने आकर परिवार के सदस्यों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल हरकत में आ गया। डीजल से भीगी युवती को आनन-फानन में पुलिस सुरक्षा और सहयोग के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज और चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है। मामले पर तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed