Hindu Sammelan: अलीगढ़ में 12 स्थानों पर हुए हिंदू सम्मेलन, संतों ने दिया समाज को एकजुट रहने का संदेश
अलीगढ़ में लगातार हिंदू सम्मेलनों के आयोजन का सिलसिला जारी है। शहर के 12 जगहों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में संतों ने एकजुट रहने का संदेश दिया।
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर अलीगढ़ में 1 फरवरी को 12 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए। शहर के हर मोहल्ले से लोगों की सहभागिता रही। सम्मेलनों में संतों ने एकजुट रहने का संदेश दिया।
सासनीगेट क्षेत्र में विवेकानंद बस्ती की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता संत हितैषी बाबा ने कहा कि संत रविदास सामाजिक चेतना की क्रांति थे। उन्होंने समाज को एकजुट करने में महती भूमिका निभाई। इसलिए मीराबाई जैसी रानी भी उनकी शिष्या हो गईं। अयोध्या से पधारे कथा व्यास दीपक महाराज ने कहा कि संघ का पांच परिवर्तन हम सभी के जीवन का आधार है। उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया।
शक्ति नगर पार्क में भी संत हितैषी बाबा ने समाज में अपनी संस्कृति और परंपरा को अपनाने की अपील की। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक वैभव गौतम, सुमित एडमिन रहे। इस दौरान मिंकू गर्ग, डॉ अंशु सक्सेना, विशन वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय , मुकेश राजपूत विजय सारस्वत, नरेश वार्ष्णेय, संजय वर्मा, इं० सन्तोष वार्ष्णेय, नवीन शर्मा, आलोक वार्ष्णेय, हरिव्रत जी नगर कार्यवाह , लवजी सह कार्यवाह , भानूजी, विष्णु महाकाल, शुभम वार्ष्णेय, हेमन्त वार्ष्णेय, रिंकू अग्रवाल, मुकेश गौतम, संजू मिश्रा, रविन्द्र जोशी, गोपाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
अचलताल स्थित रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक बृज प्रांत के प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार सम्मेलन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संघ की महती भूमिका है। वीर सावरकर नगर के पटेल शाखा की ओर से आयोजित सम्मेलन में आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख मदन ने राष्ट्र को सशक्त करने के लिए अपील की। साथ ही मॉर्डन गार्डन, विजडम स्कूल, पुष्प कमल स्कूल, शंकर विहार, अयप्पा मंदिर स्थित क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए । सम्मेलन में भजन कीर्तन, भारत माता की आरती, रूप सज्जा आदि कार्यक्रम हुए।
विश्वकर्मा नगर आईटीआई के मैदान में सर्व समाज हिंदू जागरण समिति ने हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। शुभारंभ राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह, सरदार हरभजन सिंह लाठी, अलीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनोद शर्मा, पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, बालाजी दरबार के पूर्व महंत अशोक शर्मा, मनवीर सिंह एडवोकेट, विजय कुमार, बृजभूषण एवं प्रांत सह कार्यवाहिका डॉ. निशा शर्मा, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेन्द्र शर्मा ने भारत माता एवं संत रविदास के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलन कर किया।
ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा हिंदू ने पूरी दुनिया को ज्ञान दिया है, जब कहीं विश्वविद्यालय नहीं थे, तब भारत में विश्वविद्यालय हुआ करते थे। जिनका संचालन सनातनी, हिंदू समाज ही करता था । डॉ. निशा शर्मा ने कहा घर परिवार में संस्कारों की नींव माता द्वारा रखी जाती है हर घर में पंच परिवर्तन कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी का बोध, नागरिक कर्तव्य का पालन किया जाए । मुख्य वक्ता भूपेंद्र शर्मा ने कहा हिंदू एक जीवन पद्धति, मानवता, विश्व कल्याण की भावना का नाम है, दुनियां की सुख शांति के लिए हिंदू का रहना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन गोपाल अग्रवाल द्वारा किया गया । अंत में भारत माता एवं संत रविदास की आरती की गई । इस अवसर पर ओम प्रकाश, दीपक शर्मा, राजकुमार सिंह, ओपी लाला, राम प्रकाश सूर्य वंशी आदि मौजूद रहे।
हिन्दू जन जागरण समिति, बृजविहारी बस्ती प्रतापनगर ने हिंदू सम्मेलन आयोजित किया। आचार्य प्रभाकर मोहिनी शरण ने हिन्दू एकता का संदेश देते हुए भेदभाव मिटाकर मिलजुलकर कर रहने का संदेश दिया। सह विभाग बौद्धिक प्रमुख जगदीश पाठक ने कहा समस्त हिन्दू समाज एक रहे, नहीं किसी में भेद रहे। संचालन आनंद शर्मा ने किया। इस दौरान वी पी पाण्डेय, प्रेमपाल सिंह, रतन कुमार, पुष्पेंद्र, विकास शर्मा, नरसिंह पाल सिंह, श्याम लाल गुप्ता, राजकुमार सोनी, अनुज गुप्ता, सुकेश शर्मा, राजकुमार सोनी, बद्रीप्रसाद गुप्ता, मनोहर लाल माहौर, जन्मेश सिंह, शानू, मुदित, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सज्जन पाल सिंह ने की।
