{"_id":"697f7169bfbb5e9b68024126","slug":"accused-of-making-fake-birth-certificate-sent-to-jail-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के आरोपी भेजे जेल, बनाए गए प्रमाण पत्रों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के आरोपी भेजे जेल, बनाए गए प्रमाण पत्रों की होगी जांच
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Feb 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार
फर्जी प्रमाण पत्र जन सेवा केंद्र के माध्यम से बनवाए गए थे। इस जानकारी के आधार पर जन सेवा केंद्र संचालक व एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोनों आरोपी को जेल भेज दिया।
जन सेवा केंद्र संचालक व एजेंट भेजा जेल
- फोटो : नगर निगम
विज्ञापन
विस्तार
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में पकड़े गए जन सेवा केंद्र संचालक व एक एजेंट को सिविल लाइंस पुलिस ने 1 फरवरी को जेल भेज दिया। इस मामले में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
Trending Videos
31 जनवरी को नगर निगम सेवा भवन में जनसुनवाई के दौरान दो जन्म प्रमाणपत्र फर्जी फर्जी पाए गए थे। जांच में उजागर हुआ कि इन दोनों ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 1600 रुपये लिए थे। जांच में यह भी सामने आया कि प्रमाण पत्र जन सेवा केंद्र के माध्यम से बनवाए गए थे। इस जानकारी के आधार पर जन सेवा केंद्र संचालक जमालपुर निवासी मो. आसिफ व एजेंट मंजूरगढ़ी निवासी मो असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... Aligarh: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के दो आरोपी हिरासत में, जन सेवा केंद्र संचालक-एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार इस मामले में दोनों को जेल भेजा गया है। दोनों काफी समय से फर्जीवाड़ा कर जन्म प्रमाणपत्र बना रहे थे। पुलिस विवेचना में इनके द्वारा अब तक बनाए गए प्रमाण पत्रों की जांच होगी।
