{"_id":"69b6a1074ca56ab5aa06faf1","slug":"indian-people-stranded-in-gulf-countries-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"US iran war: हवाई जहाज का टिकट रद्द, ईद पर घर नहीं आ सकेंगे 200 लोग, वीडियो कॉलिंग कर दे रहे दिलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
US iran war: हवाई जहाज का टिकट रद्द, ईद पर घर नहीं आ सकेंगे 200 लोग, वीडियो कॉलिंग कर दे रहे दिलासा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ जिले में करीब 200 लोगों से ज्यादा लोग रोजगार के लिए अरब, कतर, बहरीन, यूईए सहित खाड़ी देशों में हैं। ईद से पहले घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे शहर के कई परिवारों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
बेटी के न आने के बारे में बताते पिता, सऊदी अरब में नौकरी कर रहे बेटे से बात करते पिता शमशाद निसार
- फोटो : स्वयं
विज्ञापन
विस्तार
अपने परिवार के साथ खाड़ी देशों में रह रहे लोगों को ईद न मनाने का मलाल है। उन्होंने घर पर आने के लिए पहले से टिकट भी करा रखा था, लेकिन ईरान-इस्रराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते टिकट रद्द हो गए। परिजन उन्हें वीडियो कॉलिंग कर जल्द हालात सुधर जाने का परिजन दिलासा दे रहे हैं।
Trending Videos
अलीगढ़ जिले में करीब 200 लोगों से ज्यादा लोग रोजगार के लिए अरब, कतर, बहरीन, यूईए सहित खाड़ी देशों में हैं। ईद से पहले घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे शहर के कई परिवारों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। खाड़ी देशों में काम करने वाले अलीगढ़ के लोगों की हवाई यात्रा टिकट रद् हो जाने के चलते इस बार वे अपने घर पर ईद नहीं मना सकेंगे। परिवारों का कहना है कि ईद पर अपनों से दूर रहना बेहद मुश्किल होता है। कई लोग महीनों पहले से घर आने की तैयारी करते हैं, लेकिन इस बार परिस्थितियों ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के धौर्रा के शमशाद निसार ने बताया कि उनका बेटा सऊदी अरब में हैं। वह ईद पर घर आना चाहते थे, लेकिन ऐनवक्त उनका टिकट रद्द हो गया। उन्होंने कहा कि भले ही दूरी बढ़ गई हो, लेकिन तकनीक के सहारे वह एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और उम्मीद है कि आने वाले समय में हालात सुधरने पर सभी फिर से एक साथ बकरीद मना सकेंगे। धौर्रा के मोहम्मद अब्दुल मन्नान ने बताया कि उनकी बेटी सबीहा जिदान सऊदी अरब में हैं। वह भी ईद पर आना चाहती थीं, लेकिन टिकट रद् हो गया।