{"_id":"69f0e66efa272d288303e4bb","slug":"innocent-child-died-after-a-dj-light-truss-collapsed-at-a-wedding-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aliagrh News: शादी में गिरा डीजे का लाइट ट्रस, चपेट में आने से मासूम की मौत, एक महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aliagrh News: शादी में गिरा डीजे का लाइट ट्रस, चपेट में आने से मासूम की मौत, एक महिला गंभीर घायल
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार
रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक तेज हवा चलने लगी। डीजे संचालक ने लाइट वाले लोहे के ट्रस (फ्रेम) को सुरक्षा मानकों के विपरीत मात्र दो खंभों पर टिका रखा था। हवा के दबाव के कारण वह ट्रस असंतुलित होकर पास ही खड़े बालक देव और एक अन्य महिला के ऊपर गिर गया।
मासूम देव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में 27 अप्रैल रात बड़ा हादसा हो गया। वैवाहिक समारोह के दौरान तेज हवा चलने से डीजे का भारी-भरकम लाइट ट्रस अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से 4 वर्षीय देव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने डीजे संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। देव अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। पूरी घटना कैमरे में भी कैद हो गई है।
पला साहिबाबाद पुलिस चौकी के पास रहने वाले मनोज कश्यप, फूल चौराहे पर स्टेशनरी का काम करते हैं। अपने परिवार के साथ मथुरा रोड स्थित फ्लोरा गार्डन में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके पड़ोसी प्रवीण वार्ष्णेय के पुत्र दिनेश का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक तेज हवा चलने लगी। आरोप है कि डीजे संचालक ने लाइट वाले लोहे के ट्रस (फ्रेम) को सुरक्षा मानकों के विपरीत मात्र दो खंभों पर टिका रखा था। हवा के दबाव के कारण वह ट्रस असंतुलित होकर पास ही खड़े 4 वर्षीय बालक देव और एक अन्य महिला के ऊपर गिर गया। ट्रस गिरने से देव के माथे और कमर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दोनों घायलों को आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए, जहां से देव को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह और देव के परिवार में कोहराम मच गया। देव की मां अलका कश्यप की घटना के बाद से ही हालत खराब है।
पीड़ित पिता मनोज कश्यप ने सासनी गेट पुलिस को तहरीर देकर डीजे स्वामी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कहा गया है कि डीजे संचालक की घोर लापरवाही के कारण मासूम बेटे की जान गई है। ट्रस को केवल दो खंभों पर खड़ा किया गया था, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक था। परिवार के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम के ही बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ प्रथम नरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित पिता की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद शादी कार्यक्रम में छा गया सन्नाटा
करीब दो मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि डीजे पर महिलाएं और बच्चे नृत्य कर रहे हैं। इसी दौरान अचानक लाइटिंग फ्रेम गिर जाता है। इसके बाद कार्यक्रम में चीख पुकार मच जाती है। घटना के बाद बेहद शांत तरीके से विवाह की सभी रस्में अदा की गईं। बच्चे देव की मौत के बाद उसके मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।