सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mallakhamb, Taekwondo and Karate players gave a spectacular performance at the Aligarh Exhibition

Aligarh: नुमाइश में मल्लखंभ-ताइक्वांडो, कराटे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

मल्लखंभ खिलाड़ियों ने हवा में कलाबाजियां, विभिन्न आसन और मुद्राओं को सहजता से प्रस्तुत कर यह साबित कर दिया कि यह खेल केवल ताकत ही नहीं, बल्कि एकाग्रता, अनुशासन और साहस का भी प्रतीक है।

Mallakhamb, Taekwondo and Karate players gave a spectacular performance at the Aligarh Exhibition
मल्लखंभ खिलाड़ियों के हैरतअंगेज़ प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के तहत आयोजित प्रदर्शनी खेल में झांसी के मल्लखंभ खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज़ प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रस्सी और खंभ पर अद्भुत संतुलन, लचीलापन और शारीरिक शक्ति का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला कि दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए।

Trending Videos


मल्लखंभ खिलाड़ियों ने हवा में कलाबाजियां, विभिन्न आसन और मुद्राओं को सहजता से प्रस्तुत कर यह साबित कर दिया कि यह खेल केवल ताकत ही नहीं, बल्कि एकाग्रता, अनुशासन और साहस का भी प्रतीक है। इससे पहले प्रदर्शनी खेल का शुभारंभ मशाल प्रज्ज्वलित और गुब्बारा छोड़कर डीएम संजय रंजन, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता श्यौराज सिंह, मनोज कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को जीवंत बना दिया। रविवार को कराटे, भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं होंगी। संचालन मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर मसूदुज्जफर अमीनी, शमशाद निसार, मोहम्मद अली, भगत सिंह बाबा, शालिनी चौहान, प्रेम सिंह लोधी, तस्लीम मुख्तार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed