फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Night Ninjas win UPL-5 title.

Aligarh News: नाइट निंजाज ने जीता यूपीएल-5 का खिताब

Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Night Ninjas win UPL-5 title.
जीत के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। संवाद
ईडन पार्क, मडराक में शुक्रवार रात खेले गए उदय प्रीमियर लीग (यूपीएल-5) के डे नाइट फाइनल में उदय नाइट निंजाज ने उदय एनआरआई धुरंधर को 41 रन से हराकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विमल वार्ष्णेय को प्लेयर ऑफ द मैच और आयुष गुप्ता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइट निंजाज की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। गौरव रॉक ने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद रजत ने 27 रन बनाए। अंतिम ओवरों में शौर्य वार्ष्णेय ने नाबाद 39 रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित 14 ओवर में छह विकेट पर 156 रन तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन


157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदय एनआरआई धुरंधर की ओर से शौर्य नंदन ने 43 रन और मिलन वार्ष्णेय ने 35 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण टीम 14 ओवर में सात विकेट पर 115 रन ही बना सकी। नाइट निंजाज की जीत में गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई। आखिरी ओवर में विमल कुमार ने बिना कोई रन दिए तीन विकेट लेकर मुकाबले का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। रजत ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमल वार्ष्णेय को प्लेयर ऑफ द मैच, शौर्य नंदन को इलेक्ट्रिक प्लेयर ऑफ द मैच, आयुष गुप्ता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, शौर्य नंदन को ऑरेंज कैप और रजत गुप्ता को पर्पल कैप प्रदान की गई। बरौली विधायक जयवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, कमल जलाली और गौरव सरिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed