{"_id":"6a5bee2a171e2dd7f40d6216","slug":"protest-against-waterlogging-amidst-deliberations-on-development-works-aligarh-news-c-2-gur1004-1023366-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विकास कार्याें पर मंथन के बीच जलभराव के विराेध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विकास कार्याें पर मंथन के बीच जलभराव के विराेध में प्रदर्शन
विज्ञापन
हैबिटेट सेंटर के बाहर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में शनिवार को विकास कार्यों और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर मंथन चल रहा था, तो दूसरी ओर वार्ड-26 के हजारों लोग जलभराव और गंदगी की समस्या के विरोध में सड़क पर उतर आए। इन लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार पोखर पंप गली नंबर-पांच सहित आसपास के क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी पिछले चार वर्षों से जलभराव और कीचड़ की समस्या झेल रही है शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग मेयर प्रशांत सिंघल के आवास पहुंचे और समस्या से अवगत कराया।
जलभराव के कारण पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की शिकायत पर उन्हें जलालपुर बिजलीघर भेज दिया गया। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चार माह पहले नगर निगम ने कुछ नालियों का निर्माण कराया था, लेकिन उसके बाद सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजतन, बिन बारिश भी पूरी गली तालाब में तब्दील है। बच्चों को रोज स्कूल आने-जाने के लिए कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई घरों में पानी भर जाता है और लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम ने जलनिकासी के लिए पंप लगाया था, लेकिन वह कई दिनों से बंद पड़ा है। कई बार नगर निगम अधिकारियों, मेयर और क्षेत्रीय पार्षद को लिखित शिकायत देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
- चार साल से हम इस समस्या को झेल रहे हैं। हर बारिश में पूरी गली तालाब बन जाती है। कई बार शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अब हमारा सब्र जवाब दे चुका है।- सुनीता देवी
- बच्चों को स्कूल भेजना सबसे बड़ी परेशानी है। रोज कीचड़ और गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। घरों में बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।- वीनेश देवी
- नगर निगम ने पंप लगाया था, लेकिन कई दिनों से वह बंद पड़ा है। अगर पंप चलता रहता तो इतनी परेशानी नहीं होती। अधिकारी सिर्फ कागजों में काम दिखा रहे हैं।- पवन कुमार
- हमने मेयर, पार्षद और अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन चार साल बाद भी सड़क नहीं बनी। लोग हमारे घर आने से बचते हैं। - प्रमोद कुमार
अधिकारियों के वर्जन.......
- नगला महताब में नगर निगम की टीम भेजकर नागरिकों को जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
-प्रेमप्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
- तीन दिन से बिजली न आने के कारण की जांच कराई जाएगी। टीम को मौके पर भेजा गया है, समाधान कराया जा रहा है।
-अंशुमान यादव, अधीक्षण अभियंता शहरी