{"_id":"6a5bef248f5337b3ba044d3a","slug":"uproar-over-harigarh-and-gomata-slogans-raised-calling-them-tap-thieves-and-donation-thieves-aligarh-news-c-2-gur1004-1023054-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरिगढ़ व गोमाता पर हंगामा.. लगे टोंटी चोर, चंदा चोर के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरिगढ़ व गोमाता पर हंगामा.. लगे टोंटी चोर, चंदा चोर के नारे
विज्ञापन
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा करते सपा पार्षद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वर्ष के अंतराल पर रविवार को हुए नगर निगम बोर्ड के सामान्य अधिवेशन में हरिगढ़ व गोमाता का मुद्दा हंगामे और नारेबाजी का कारण बन गया। एक तरफ सपा पार्षद ने गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग रख दी। वहीं भाजपा पार्षद ने अलीगढ़ को हरिगढ़ करने की मांग दोहरा दी।
प्रश्नकाल में आए दोनों ही प्रस्तावों पर दोनों दलों के पार्षद आमने सामने आ गए। जबरदस्त हंगामा व नोकझोंक के बीच टोंटी चोर, चंदा चोर तक के नारे गूंज उठे। साथ में पोस्टर लहराए गए। इससे पूरा माहौल गर्मा गया।
अधिवेशन की शुरुआत पर प्रश्नकाल में लंच से पहले वार्ड 68 के सपा पार्षद अब्दुल मुत्तलिब ने अपने प्रश्न रखते हुए यह प्रस्ताव रखा कि नगर निगम बोर्ड सामूहिक रूप से यह प्रस्ताव पास करे कि गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। बोर्ड से पारित प्रस्ताव को शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
यह सुनते ही उनके पीछे की कतार में बैठे भाजपा के पार्षद सामूहिक रूप से भड़क गए और यह कहते हुए विरोध शुरू कर दिया कि जो लोग गोमाता की तस्करी करते हैं या जो मांस का सेवन करते हैं, उनके मुंह से ऐसी बातें मुनासिब नहीं लग रहीं। इसी बात पर वहां हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई। इस हंगामे से पांच मिनट तक सदन की कार्यवाही बाधित हुई।
लंच के बाद वार्ड 67 के भाजपा पार्षद संजय पंडित ने पहले से तय अपने प्रश्न रखने के बजाय सदन से सवाल पूछा कि उन्होंने पिछले सदन में अलीगढ़ को हरिगढ़ करने संबंधी प्रस्ताव रखा था, उस पर क्या हुआ। इस पर खुद मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अब उसमें अपडेट लिया जाएगा कि क्या हुआ।
इसी बीच उनके आगे की कतार में बैठे सपा-बसपा के पार्षदों ने सेम-सेम कहते हुए विरोध शुरू किया तो पहले से तैयारी में आए भाजपा के पार्षदों ने पोस्टर लहराना शुरू कर दिया और वंदेमातरम, जय श्रीराम, योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे गैलरी में आ गए। इस पर विरोध कर रहे पार्षदों ने चंदा चोर व अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जवाब में भाजपाई टोंटी चोर के नारे लगाने लगे। इस दौरान करीब दस मिनट तक सदन की कार्यवाही बाधित रही।
सदन में प्रश्नकाल के अंतिम दौर में भाजपा के नामित पार्षद अजीत चौधरी ने अपनी बात कहते हुए तंज कसा कि गोमाता हमारी राष्ट्र माता है। यह मांग उठाने वाले पहले उसके मांस का सेवन करना बंद कर दें। इस पर कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया।
- सदन की पूरी कार्यवाही सकारात्मक रूप से हुई है। कुछ पार्षदों ने अपनी बात रखी है। उन्हें समझा दिया गया। किसी तरह का विवाद या गतिरोध नहीं हुआ है। - प्रशांत सिंघल, मेयर