फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quarsi bypass drain made concrete and underground

Aligarh News: 119 करोड़ से पक्का करके अंडरग्राउंड होगा क्वार्सी बाईपास नाला, सीएम योगी ने मांगा प्रस्ताव

Sun, 19 Jul 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 02:53 AM IST
सार

यह नाला पुराना रजबहा है। इस पर अतिक्रमण के चलते काफी पहले से रजबहा को साफ करने की मांग भी उठती रही है। पूर्व में कई बार भाजपा के ही युवा नेता डॉ. निशित शर्मा द्वारा इसकी सफाई की मांग उठाई जाती रही है।

विज्ञापन
Quarsi bypass drain made concrete and underground
क्वार्सी बाईपास नाला - फोटो : संवाद

विस्तार

क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी तक का नाला 119 करोड़ के बजट से पक्का करके अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसके बाद इसके सहारे की सड़क को सीएम ग्रिड से बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। नगर निगम ने यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। नगर विकास विभाग से स्वीकृति के बाद शासन में बजट स्वीकृति के लिए पहुंच गया है। जल्द बजट मिलने के संकेत हैं। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


क्वार्सी बाईपास के इस नाले को अंडरग्राउंड करके पक्का बनवाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर स्तर से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों खुद मुख्यमंत्री योगी ने यह प्रस्ताव नगर निगम से मांगा। अपर मुख्य सचिव ने नगर निगम अधिकारियों से वार्ता कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम ने यह प्रस्ताव नगर विकास विभाग के जरिये शासन में भेजा है। नगर विकास विभाग ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति देकर बजट जारी करने के संबंध में शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि पिछले दिनों वे खुद मेयर प्रशांत सिंघल संग मुख्यमंत्री से मिले थे। उसी समय उनकी ओर से इस नाले व सड़क का जिक्र किया गया। इसके बाद अपर मुख्य सचिव की ओर से प्रस्ताव मांगा गया। प्रस्ताव नगर विकास विभाग ने स्वीकृति के बाद शासन में बजट स्वीकृति के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हमारे स्तर से इस सड़क को सीएम ग्रिड से बनवाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। यह सड़क भी चौड़ीकरण के साथ सीएम ग्रिड से बनाई जाएगी। फिर धनीपुर एयरपोर्ट के रास्ते जीटी रोड से क्वार्सी स्थित कमिश्नरी, सर्किट हाउस तक का रास्ता चौड़ा व सुंदर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजबहा को साफ करने की भी उठती रही है मांग
यह नाला पुराना रजबहा है। इस पर अतिक्रमण के चलते काफी पहले से रजबहा को साफ करने की मांग भी उठती रही है। पूर्व में कई बार भाजपा के ही युवा नेता डॉ. निशित शर्मा द्वारा इसकी सफाई की मांग उठाई जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed