फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Post related to Babri Masjid goes viral in AMU

AMU: बाबरी मस्जिद से जुड़ा पोस्ट वायरल, मची खलबली, कला संकाय के पास होती रही निगरानी, देर तक पुलिस तैनात

Sat, 06 Dec 2025 11:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 11:32 PM IST
सार

एएमयू प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली ने बताया कि इस तरह की पोस्ट वायरल हुई थी। हमारे व पुलिस के स्तर से निगरानी बरती गई। सुरक्षा इंतजाम भी रखे गए। तमाम छात्रों से बात हुई। मगर कोई इसे वायरल करने की पुष्टि नहीं कर सका। फिर भी निगरानी बरती जा रही है।

विज्ञापन
Post related to Babri Masjid goes viral in AMU
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

छह दिसंबर के लिए पुलिस सतर्कता व सेक्टर स्कीम के बीच शहर में तो सब ठीक रहा। मगर एएमयू में बाबरी से जुड़ा एक पोस्ट वायरल होने से एएमयू इंतजामिया व पुलिस प्रशासन खेमे में हडक़ंप मच गया। आनन फानन अमला पोस्ट में दिए गए कला संकाय के पास एकत्रीकरण के संदेश को देख उस स्थान पर पहुंच गया। घंटों तक निगरानी होती रही। मगर वहां कोई नहीं आया। फिलहाल वहां पुलिस लगा दी गई है। साथ में पोस्ट वायरल करने वाले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार एएमयू से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुपों के साथ-साथ बाहरी ग्रुपों में एक पोस्टर वायरल हुआ। जिसमें बाबरी मस्जिद से जुड़े निर्णय पर ग्रुप में विचार विमर्श करने के लिए 11:45 बजे एएमयू के कला संकाय परिसर में एकत्रित होने का आह्वान किया गया था। यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई। खबर एएमयू इंतजामिया के साथ-साथ पुलिस प्रशासनिक अमले तक पहुंच गई। वहां एएमयू इंतजामिया की टीम के साथ साथ सिविल लाइंस पुलिस व खुफिया टीम भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


दोपहर बाद तक इस बात की निगरानी होती रही कि आखिर कोई तो यहां एकत्रित होकर आए। मगर सतर्कता व निगरानी के बीच कोई नहीं आया। इसके बाद यह माना गया कि यह पोस्ट किसी ने बेवजह परेशान करने की नीयत से वायरल की है। इस संबंध में एएमयू प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली ने बताया कि इस तरह की पोस्ट वायरल हुई थी। हमारे व पुलिस के स्तर से निगरानी बरती गई। सुरक्षा इंतजाम भी रखे गए। तमाम छात्रों से बात हुई। मगर कोई इसे वायरल करने की पुष्टि नहीं कर सका। फिर भी निगरानी बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू कलेक्टिव नाम के फेसबुक पेज से यह पोस्टर वायरल किया गया था। इस पर वहां एएमयू इंतजामिया संग निगरानी रखी गई। मगर कोई नहीं आया। बाद में पुलिस लगा दी गई है। साथ में पोस्ट वायरल करने वाले तक पहुंचने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है यह किसी ने शरारत की है।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय


शहर में रहा पुलिस का पहरा, सक्रिय रही पुलिस टीमें
छह दिसंबर को लेकर शनिवार को शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। सेक्टर स्कीम लागू कर शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। यह व्यवस्था रविवार तक लागू रहेगी। दोपहर में एएसपी सीओ प्रथम मयंक पाठक की अगुवाई में पुलिस, पीएसी व आरएएफ की टीमों ने पुराने शहर में गश्त की। ऊपरकोट से लेकर उससे जुड़े आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। साथ में सभी प्रमुख सांप्रदायिक व संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के साथ साथ गश्त भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed