T 20 World Cup Squad: रिंकू सिंह का टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन, अलीगढ़ में जश्न, बंटी मिठाई
रिंकू सिंह के माता-पिता को आवास पर अर्जुन सिंह फकीरा ने स्वागत कर उन्हें मिठाई खिलाई और बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
विस्तार
अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का एलान हो गया है। इसमें अलीगढ़ के रिंकू सिंह को भी रखा गया है। रिंकू सिंह के टीम में रहने की खबर से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रिंकू सिंह के टी-20 वर्ल्ड कप टीम में चयन पर अलीगढ़ के लोगों ने खुशी जताई है। अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के मैदान पर अर्जुन सिंह फकीरा एवं अकादमी के सभी कोचों ने बच्चों को मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। रिंकू सिंह के माता-पिता को आवास पर अर्जुन सिंह फकीरा ने स्वागत कर उन्हें मिठाई खिलाई और बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सभी शुभचिंतकों और मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने रिंकू सिंह के इस सफर में उनका साथ दिया।
टी-20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
- अक्षर पटेल (उपकप्तान)
- इशान किशन (विकेटकीपर)
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- अभिषेक शर्मा
- तिलक वर्मा
- हार्दिक पांड्या
- शिवम दुबे
- जसप्रीत बुमराह,
- वरुण चक्रवर्ती
- अर्शदीप सिंह
- कुलदीप यादव
- हर्षित राणा
- रिंकू सिंह
- वाशिंगटन सुंदर
